एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: जानिए- कौन सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीते, किस विधायक को मिले सबसे अधिक वोट?

बुराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव झा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.वहीं ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बुराड़ी और ओखला विधानसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की. बुराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव झा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछली बार 67950 वोट से जीतने वाले संजीव झा ने इस बार 88,158 वोट से जीत दर्ज की. संजीव झा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को हराया.

वहीं ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया. इसी सीट के अंतर्गत शाहीन बाग का इलाका आता है जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के चलते चुनाव में मुख्य मुद्दा बना था. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अमानतुल्ला खान को 130367 वोट मिले हैं. उनका वोट शेयर 66.03 फीसदी है. बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 29.65 फीसदी वोट मिले. पिछले विधानसभा चुनाव में अमानतुल्ला खान ने 64532 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.

मटिया महल और सीमापुरी से आप प्रत्याशी शोएब इकबाल और राजेंद्र पाल गौतम ने करीब 50,000 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों को मात दी. बीजेपी के अजय महावर एकमात्र बीजेपी प्रत्याशी रहे जिन्हें घोण्डा सीट से करीब 20,000 मतों के अंतर से जीत मिली.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में 'आप' ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाकी के 8 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई.

यह भी पढ़ें-

फायरिंग में AAP विधायक नरेश यादव नहीं थे टारगेट, एक आरोपी गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस

बिहार: गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, पिछले दो हफ्ते में सातवां हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget