एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः करण सिंह तंवर के समर्थकों ने टिकट के लिए जेपी नड्डा के घर का किया घेराव, बीजेपी हाई कमान नाराज

करण सिंह तंवर के समर्थकों को ऐसी आशंका है कि शायद उनका टिकट कट जाए. इसी आशंका के तहत पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति से तंवर के समर्थक शनिवार सुबह जेपी नड्डा के आवास पर इकट्ठा हो गए.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर बीजेपी नेता तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता करण सिंह तंवर के समर्थकों ने अपने नेता को टिकट दिलाने के लिए बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर का घेराव किया और करीब आधा घंटे तक जमकर नारेबाजी की. बाद में इन कार्यकर्ताओ को पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया. प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने जेपी नड्डा से मुलाकात का भी समय मांगा. लेकिन, उन्होंने मिलने से साफ इंकार कर दिया.

सूत्रों की मानें तो करण सिंह तंवर की इस हरकत से बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह में नाराजगी है. गौरतलब है कि बीजेपी ने कल 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. लेकिन उसमें दिल्ली कैंट विधानसभा को होल्ड पर रखा है.

'पार्टी पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन'

करण सिंह तंवर के समर्थकों को ऐसी आशंका है कि शायद उनका टिकट कट जाए. इसी आशंका के तहत पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति से तंवर के समर्थक शनिवार सुबह जेपी नड्डा के आवास पर इकट्ठा हो गए. करीब आधा घंटे तक समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और तंवर को दिल्ली कैंट से चुनाव लड़ाने की मांग की.

सूत्रों की मानें तो एक रणनीति के तहत यह प्रदर्शन करवाया जा रहा है. तंवर के समर्थकों को लग रहा है कि सीट होल्ड करने के पीछे कहीं यह रणनीति नहीं कि उनका टिकट काट दिया जाए.

3 बार दिल्ली कैंट से रहे हैं विधायक

क्योंकि, अब तक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक बड़े नेता करण सिंह तंवर की पैरवी करते रहे हैं और उनके बदौलत 6 बार करण सिंह तंवर को दिल्ली कैंट से टिकट मिला.

तंवर 3 बार चुनाव जीते हैं और 3 बार हार चुके हैं. इस बार बीजेपी ने दिल्ली कैंट का टिकट होल्ड कर अपने इरादे साफ कर दिए है. सूत्रों की मानें तो तंवर के समर्थकों के प्रदर्शन की जानकारी के बाद बीजेपी के अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह खासे नाराज बताए जा रहे हैं.

दिल्ली चुनावः कपिल मिश्रा ने कहा- नहीं है आप की लहर, केजरीवाल का एचिवमेंट सिर्फ शाहीनबाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget