एक्सप्लोरर

JDU नेता ललन सिंह बोले-बिहार के विकास से सीख लें अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू नेता ललन सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी शेलेंद्र कुमार के समर्थन में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा.

नई दिल्ली: लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता, पूर्व मंत्री और वर्तमान मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार शेलेंद्र कुमार के लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से विकास को ध्यान देकर वोट देने की अपील की.

ललन सिंह के साथ बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय प्रसाद और जेडीयू नेता पूर्व विधायक राहुल शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपील की कि विकासशील बिहार के विकास के पैमाने को ध्यान में रख नीतीश कुमार और पीएम मोदी की नीतियों के समर्थन में बुराड़ी और दिल्ली के उत्थान के लिए शैलेन्द्र कुमार को वोट करें.

बता दें आठ फरवरी को दिल्ली का भविष्य इवीएम में कैद हो जाएगा. बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या लगभग 40 फीसदी है जो कि बुराड़ी विधानसभा के भविष्य निर्धारण में अहम भूमिका अदा करते हैं. साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी 40 फीसदी है जिनमें से ज्यादातर शिक्षित हैं. बिहार में महिला वर्ग जेडीयू का कोर वोटर माना जाता है और इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए जेडीयू यहां भी कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती. बिहार में नीतीश कुमार द्वारा महिला समृद्धि और उत्थान के लिए निरंतर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सांसद ने केजरीवाल सरकार से सवाल किया कि क्या बसों में टिकट मुफ्त कर देने भर से महिलाओं का विकास होगा.

इसके अलावा बिजली पानी को लेकर भी ललन सिंह ने केजरीवाल सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, "बिहार से सीखिए जहां नीतीश कुमार ने जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल जीवन हरियाली योजना से जनता को जागरूक कर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक पहल की है. यहां दिल्ली में जबकि ग्राउंड वाटर लेवल जीरो है केजरीवाल ने सुध तक नहीं ली. नतीजा यह है कि दिल्ली के नागरिकों को पीने योग्य पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है. लोग गंदा पानी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं जो कि अमानवीय है.

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने बिहार के लोगों को अपमानित किया है, सबक सिखाएगी जनता - सुशील कुमार मोदी दिल्ली चुनाव: AAP पार्षद रिंकू माथुर, प्रजापति समाज की अध्यक्ष आरती प्रजापति ने थामा बीजेपी का दामन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget