एक्सप्लोरर

Delhi Election: पहली बार वोटिंग से एक दिन पहले इलेक्शन सेंटर पहुंचीं EVM, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पहली बार इलेक्शन से एक दिन पहले ही EVM इलेक्शन सेंटर पहुंचा दी गईं है.सुरक्षा के लिए 42 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा. साथ ही हर पोलिंग बूथ की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है. इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. ईवीएम मशीनें सेंटर पर पहुंचा दी गईं हैं. दिल्ली पुलिस के डीसीपी इलेक्शन सेल शरद सिन्हा के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इलेक्शन ऑफिसर और ईवीएम मशीनें एक दिन पहले इलेक्शन सेंटर पर पहुंचीं हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं अगर शाहीन बाग की बात करें तो वहां पांच पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं. जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी पोलिंग सेंटर पर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है. सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको लगातार मोनिटर किया जा रहा है. डीसीपी शरद सिन्हा के मुताबिक "सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है."

42 हजार जवान तैनात

सुरक्षा के लिए 42 हजार जवानों को इलेक्शन के लिए लगाया गया है, जिसमें 190 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड को भी लगाया गया है ताकि ये सिक्योरिटी फ़ोर्स की मदद कर सकें. ये सभी जवानों के साथ अलग अलग पोलिंग बूथ पर रहेंगे. पूरी दिल्ली में 2689 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें 545 पोलिंग बूथ को संवेदनशील माना गया है. 21 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं जिनके लिए मल्टी लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है.

करोड़ों की शराब जब्त

ऐसा देखा गया कि चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब और ड्रग्स का इंतजाम भी किया गया है. दिल्ली में आचार संहिता लगने के बाद अब तक 99 हजार लीटर से ज्यादा की शराब बरामद की गई है. जिसकी कीमत दो करोड़ 72 लाख रुपये है. इसके अलावा ड्रग्स की अगर बात करें तो 774 किलो ड्रग्स भी बरामद की गई है जिसकी कीमत चार करोड़ 91 लाख रुपए तक आंकी गई है. इतना ही नहीं पांच करोड़ 65 लाख रुपए का कैश भी बरामद किया गया है.

सबसे ज्यादा मुकदमे आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुए

आचार संहिता का उल्लंघन करने में आम आदमी पार्टी नंबर एक पर रही. इस चुनावों के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कुल 45 मामले दर्ज किए गए. जिनमें सबसे ज्यादा 28 मामले 'आप' के खिलाफ दर्ज हुए, नौ मामले कांग्रेस के खिलाफ, चार बीजेपी के खिलाफ और चार ही मामले अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें

Delhi Election: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी, तो इन 11 आईडी प्रूफ से कर सकते हैं वोटिंग Delhi Election: एक SMS से जानिए कहां है आपका मतदान केंद्र, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget