एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: घोषणापत्र में कांग्रेस ने फ्री बिजली-पानी पर खेला दांव, सीएए और एनआरसी को दी चुनौती

नागरिकता संशोधन कानून पर गर्म राजनीति के बीच कांग्रेस ने घोषणापत्र में एलान किया है कि सरकार बनने पर दिल्ली सरकार की तरफ से इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए वादा किया है कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी और इसके आगे 600 यूनिट तक 50 फीसदी से 25 फीसदी तक की छूट देने की बात कही है. 20 हजार लीटर पानी से कम खर्च करने पर प्रति लीटर 30 पैसा का कैशबैक देने का एलान किया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने 'न्याय स्कीम' के तहत 5 लाख गरीब परिवारों को 72,000 रुपए सालाना, बेरोजगार युवाओं को 5,000 से लेकर 7,500 रुपए प्रति महीना रोजगार भत्ता और बुजुर्गों, दिव्यांगों को पेंशन के तौर पर 5 हजार रुपए प्रति महीना देने का एलान भी किया है.

पर्यावरण पर अलग घोषणापत्र

मुख्य घोषणापत्र के साथ- साथ कांग्रेस ने पर्यावरण के मुद्दे पर अलग से एक घोषणापत्र जारी करते हुए कहा है कि सरकार बनने पर बजट का 25 फीसदी यातायात में सुधार और प्रदूषण से लड़ने पर खर्च करेगी. कांग्रेस ने तत्काल 15 हजार इलेक्ट्रिक बसें खरीदने और छात्रों के लिए 300 रुपए प्रति महीने का मेट्रो पास देने का एलान किया है. 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा का वादा किया गया है. 20 हजार लीटर मुफ्त पानी से कम खर्च करने पर प्रति लीटर 30 पैसे उपभोक्ता को देने का वादा भी किया गया है. यानी अगर कोई उपभोक्ता केवल 10 हजार लीटर पानी इस्तेमाल करता है तो उसके खाते में 3 हजार रुपए कांग्रेस सरकार जमा करेगी.

सीएए विरोध से लेकर मजबूत लोकपाल लाने का वादा

नागरिकता संशोधन कानून पर गर्म राजनीति के बीच कांग्रेस ने घोषणापत्र में एलान किया है कि सरकार बनने पर दिल्ली सरकार की तरफ से इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. एनआरसी और मौजूदा प्रारूप में एनपीआर लागू नहीं करने का एलान भी किया गया है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सबसे पहले लोकपाल का जिक्र करते हुए सरकार बनने पर छह महीनों के अंदर मजबूत लोकपाल बिल पास करने की घोषणा की है.

आधी आबादी पर विशेष ध्यान

लड़कियों के लिए नर्सरी से पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा के वादे के साथ ही नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है. गरीब परिवार की ग्रेजुएट लडक़ी की शादी में 'शगुन' के तौर पर 1 लाख 10 हजार रुपए देने का एलान भी किया गया है. महिला हेल्पलाइन 181 को फिर से शुरू किया जाएगा. 15 रुपए में भोजन की थाली देने वाली 100 इंदिरा कैंटीन की शुरुआत की जाएगी.

10 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का एलान

कांग्रेस ने अगले पांच सालों में 10 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने का वादा किया है. इसके साथ ही 6 महीने में खाली पड़े पदों को भरने और अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया है. सभी अनाधिकृत कॉलोनियों को पक्का करने और ऐसी कॉलोनियों के विकास कार्य में पांच सालों में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का वादा भी किया गया है. झुग्गी के वोटरों को रिझाने के लिए जहां झुग्गी वहां मकान का एलान है तो वहीं व्यावसाय और उद्योगों को 6 रुपए प्रति यूनिट बिजली मुहैया कराने का एलान भी घोषणापत्र में शामिल है.

घोषणापत्र बनाने वाली कमिटी के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि पूरी रिसर्च के साथ घोषणापत्र तैयार किया गया है. जो भी एलान किए गए हैं उन्हें अन्य प्रदेशों की कांग्रेस सरकारों ने लागू किया है. वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि लोग विकास के नाम वोट देंगे और कांग्रेस चुनाव में वापसी करेगी. घोषणापत्र जारी करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है. चुनाव तो हो जाएगा लेकिन माहौल पूरी तरह बिगड़ जाएगा.

दिल्ली चुनावः आपके बेटे को हराने के मकसद से बीजेपी के 200 सांसद दिल्ली में कर रहे हैं प्रचार- अरविंद केजरीवाल

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह के आदेश पर छात्रों को पीटा', लोकसभा में बोले राहुल, रिजिजू ने कहा- गलत बात
LIVE: 'अमित शाह के आदेश पर छात्रों को पीटा', लोकसभा में बोले राहुल, रिजिजू ने कहा- गलत बात
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget