एक्सप्लोरर

Delhi Election: एक दो दिन में पहली लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक सीईसी ने 10 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. एक दोन दिनों में पहली लिस्ट जारी कर सकती है. दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं. नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरे हैं. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अगले एक-दो दिन में जारी कर सकती है. इसके अलावा उम्मीदवारों को लेकर कल गुरुवार को बीजेपी की बैठक होनी है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) 10 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है और गुरुवार को होने वाली सीईसी की बैठक में कई और नामों को मंजूरी दी जा सकती है. दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद के साथ मैदान में उतर रही कांग्रेस अपने ज्यादातर सीनियर नेताओं को टिकट दे सकती है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतार सकती है.

Delhi Election: सोनिया गांधी से मिले राजकुमार चौहान, BJP से कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी थी. आम आदमी पार्टी की लहर में अरविंद केजरीवाल ने 67 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी. बाकी बची तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. इस बार कांग्रेस अपना पूरा दम लगा रही है.

उधर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 15 विधायक टिकट को लेकर उनके संपर्क में हैं. दरअसल, इस बार आप ने 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अगर आप को अपने काम पर भरोसा है तो वह अपने सभी विधायकों को फिर से अवसर क्यों नहीं दे रही है. वह अपने विधायकों के अच्छे कार्यो का यह पुरस्कार दे रही है. बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget