एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव प्रचार में आप के भगवंत मान की एंट्री, बोले- बीजेपी के पास ना मुद्दा ना चेहरा

मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास ना चेहरा है ना मुद्दा! उन्होंने दावा किया कि इस बार आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल के काम की बदौलत 70 में से 70 सीटें आएंगी.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद और स्टार प्रचारक भगवंत मान ने दिल्ली में चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. अपने चुनाव प्रचार के पहले दिन भगवंत मान ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लुसिव बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के पास दिल्ली में ना मुद्दा है ना चेहरा. वहीं अकाली दल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि अगर अकाली दल सीएए के खिलाफ होने की बात कह रही है तो फिर ये बताए कि संसद में इस बिल का समर्थन क्यों किया?

मान ने हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की चुनौती भी दी. भगवंत मान ने कहा कि "बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? पंजाब में हमसे पूछा जाता था कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन है? अब बीजेपी बताए कि उनका चेहरा कौन है?

मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास ना चेहरा है ना मुद्दा! उन्होंने दावा किया कि इस बार आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल के काम की बदौलत 70 में से 70 सीटें आएंगी. मान ने कहा कि मोदी पहले ही हार मान चुके हैं.

'मैं संसद में बीजेपी से अकेले ही करता हूं मुकाबला'

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल फिल्म जगत से जुड़े बड़े बीजेपी नेताओं को लेकर मान ने चुटकी ली कि ये नेता संसद में तो कुछ नहीं बोलते. लोकसभा में आप के इकलौते सांसद मान ने कहा कि मैं संसद में सबसे भी अकेले ही मुकाबला करता हूं. इसलिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की फौज से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बीजेपी हार चुकी है. मोदी का जादू नहीं चला. मान ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांग रही है जबकि आम आदमी पार्टी केजरीवाल के काम पर.

'केजरीवाल करते हैं दिलों पर राज'

भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल से सरकार ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी. मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल देखने दुनिया भर से लोग आते हैं. सीसीटीवी से लेकर वाईफाई तक केजरीवाल ने हर वादा पूरा किया. केजरीवाल दिलों पर राज करते हैं इसलिए उनकी हुकूमत भी बरकरार रहेगी.

अपनी जनसभाओं में मान कह रहे हैं कि केजरीवाल पहले नेता हैं जिन्होंने ये कहने की हिम्मत जुटाई है कि काम अच्छा ना लगे तो वोट मत दो. मान ने कहा कि फिर से केजरीवाल की सरकार बनने के बाद 'सच्चे दिन' आएंगे.

सीएए के मुद्दे पर अकाली दल के बीजेपी के साथ जाने से इनकार करने पर भगवंत मान ने अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव लड़ने से अकाली दल ने मना नहीं किया बल्कि बीजेपी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया.

'नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें कौर'

मान ने कहा कि लोकसभा में सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर ने बिल के समर्थन में वोट डाला और अब पंजाब जाकर विरोध करने की बात कह रहे हैं. मान हरसिमरत कौर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें नैतिकता है तो मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें.

दिल्ली चुनाव में सीएए कितना बड़ा मुद्दा होगा इस सवाल पर मान ने कहा कि यहां सरकार का काम ही मुख्य मुद्दा है. मान ने कहा कि सीएए आने के बाद झारखंड चुनाव हुए जहां बीजेपी हार गई. हालांकि अपनी पहली चुनावी सभा में मान सीएए के मुद्दे पर खूब चुटकी ली.

अपने विधायकों के टिकट काट कर कांग्रेस नेताओं को टिकट देने के केजरीवाल के फैसले पर एबीपी न्यूज के सवाल पर बचाव करते हुए मान ने कहा कि जिन्होंने प्रदर्शन नहीं किया उनके टिकट कटे.अच्छी राजनीति करने के लिए दूसरे दलों से लोग आएं तो अच्छी बात है. कोई कांग्रेस छोड़ कर आए तो उसका मतलब ये भी है कि कांग्रेस टूट रही है. हम तंगदिली की राजनीति नही करते, हमारे दरवाजे खुले हैं. टिकट कटने के बाद उठे सवालों पर मान ने कहा कि टिकट कटने वाला रिएक्ट तो करता ही है!

NPR फॉर्म से हट सकता है माता पिता के जन्म स्थान का कॉलम? सरकार ने दिए संकेत 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget