एक्सप्लोरर

NPR फॉर्म से हट सकता है माता पिता के जन्म स्थान का कॉलम? सरकार ने दिए संकेत

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माता पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक बनाया गया है.

नई दिल्लीः नागरिकता कानून के मामले पर मंत्री अमित शाह ने भले ही दो टूक कह दिया हो कि सरकार इसे वापस नहीं लेगी लेकिन एनपीआर के कुछ विवादित प्रावधानों को हटाने पर सरकार विचार कर सकती है. सरकार की तरफ़ से आज इस बात के संकेत दिए गए. सूत्रों के मुताबिक़ सरकार एनपीआर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म से उस कॉलम को हटाने पर विचार कर सकती है जो माता पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देने के लिए जोड़ा गया है.

सरकार ने दिए संकेत

आज कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माता पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक बनाया गया है और सबूत के तौर पर कोई लिखित दस्तावेज़ नहीं देना होगा.

जावड़ेकर से फिर पूछा गया कि अगर वैकल्पिक है तो इस कॉलम को हटा ही क्यों न दिया जाए? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि अगर किसी ने जवाब नहीं दिया तो उसे हटा हुआ ही समझिए. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ सरकार के भीतर इस विवादित कॉलम को लेकर मंथन चल रहा है. सरकार इस कॉलम को एनपीआर फॉर्म से हटाने पर विचार कर सकती है.

'मुझे भी माता पिता की जन्मतिथि नहीं मालूम'

फॉर्म के इस प्रावधान को लेकर विपक्षी दलों और उनकी राज्य सरकारों की ओर से विरोध किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री और एलजेपी नेता रामविलास पासवान ने भी कहा कि उन्हें भी अपने माता पिता की जन्मतिथि मालूम नहीं है और न ही उसका कोई सबूत है.

रामविलास पासवान ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी का मत है कि माता-पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक बनाया जाए और अगर कोई जानकारी दे भी तो सबूत के तौर पर दस्तावेज़ देना अनिवार्य नहीं बनाया जाए.

रामविलास पासवान से पहले हाल ही में तृणमुल कांग्रेस के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कॉलम को एनपीआर फॉर्म से हटाने की मांग की थी. इस जानकारी को विपक्षी दल एनआरसी से जोड़ कर देख रहे हैं.

अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- जिन्ना के रास्ते पर न चलें, भारतवंशी अब जाग चुका है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget