एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में डिजिटल प्रचार पर BJP ने खर्च किए 21 करोड़, जानें कांग्रेस और AAP ने कितने उड़ाए?

गूगल के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म यूट्यूब और वेबसाइट पर BJP ने 17 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए. कांग्रेस ने 7 करोड़ से ज्यादा खर्च किए. दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP ने 1 करोड़ 82 लाख खर्च किए.

राजधानी दिल्ली में पिछले लगभग 1 महीने से चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार (3 फरवरी, 2025)  को शाम 5 बजे आखिरकार खत्म हो गया. चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों ने जनसभाएं की, रोड शो किए और अपनी जीत के लिए वोट मांगा. दिल्ली में राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार का बड़ा केंद्र इस बार सोशल मीडिया भी रहा, जहां पिछले 1 महीने में राजनीतिक दलों ने करोड़ों रुपये सोशल मीडिया प्रचार पर खर्च किए. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और गूगल के आंकड़ों की पड़ताल करने पर पता चला कि पिछले 1 महीने में दिल्ली चुनावों में राजनीतिक दलों ने 31 करोड़ 52 लाख रुपये से ज्यादा सिर्फ ऑनलाइन प्रचार-प्रसार में खर्च किए हैं. इस खर्च में ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो के बीच में दिखने वाले राजनीतिक विज्ञापन से लेकर कंटेंट प्रमोशन वाली पोस्ट्स भी शामिल हैं.

7 करोड़ से ज्यादा कांग्रेस ने गूगल पर खर्च किए  

दोनों प्लेटफॉर्म्स के डाटा की पड़ताल करने पर पता चला. कि जहां, गूगल के मुताबिक उसके प्लेटफॉर्म यूट्यूब और वेबसाइट पर बीजेपी ने 17 करोड़ 40 लाख रुपए ऑनलाइन विज्ञापन पर खर्च किए. वहीं, कांग्रेस ने 7 करोड़ 27 लाख से ज्यादा रुपये गूगल के प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन विज्ञापन पर खर्च किए. इसी तरह दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने पिछले 1 महीने में गूगल के प्लेटफॉर्म्स पर 1 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च किए. कुल मिलकर इन तीनों दलों ने गूगल पर अपने चुनावी विज्ञापन के लिए 26 करोड़ 49 लाख रुपए से ज्यादा पैसे खर्च किए. 

राजनीतिक दलों ने फेसबुक पर खर्च किए करोड़ों

गूगल के अलावा फेसबुक भी राजनीतिक प्रचार प्रसार का बड़ा केंद्र इस चुनाव में रहा. फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta के मुताबिक पिछले 1 महीने में बीजेपी ने कुल मिलकर 3 करोड़ 66 लाख रूपये से ज्यादा रुपये फेसबुक पर प्रचार में खर्च किए, तो कांग्रेस ने 54 लाख से जायदा रुपये फेसबुक पर प्रचार में खर्च किए. इसी तरह दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने 82 लाख रुपये फेसबुक पर अपनी पार्टी और प्रत्याशियों के प्रचार पर खर्च किए. यानी फेसबुक पर इन तीनों दलों ने कुल 5 करोड़ 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करके अपना ऑनलाइन प्रचार प्रसार किया.

सबसे ज्यादा बीजेपी ने किया खर्च


चुनाव में कुल खर्च की बात करें तो फेसबुक की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट और गूगल की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली चुनाव में सबसे जायदा खर्च बीजेपी ने किया, जिसने पिछले 1 महीने में डिजिटल प्रचार प्रसार पर कुल 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए. इसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी पिछले 1 महीने में दिल्ली चुनाव के डिजिटल प्रचार प्रसार पर 2 करोड़ 64 लाख रुपए खर्च किए. वहीं, दिल्ली की सत्ता में पिछले 12 साल से वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस ने भी दिल्ली चुनाव में डिजिटल विज्ञापन पर 7 करोड़ 81 लाख रूपये खर्च किए हैं.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget