एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का CM केजरीवाल पर निशाना, कहा- कुछ लोग राजनीति बदलने आए थे, उनका नकाब उतर चुका है

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के लिए पहली रैली की. उन्होंने लोकपाल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

PM Modi Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि शाहीन बाग, जामिया में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. क्या यह प्रदर्शन संयोग है? यह प्रदर्शन संयोग नहीं प्रयोग है. सरकार के आश्वासन के बाद यह समाप्त हो जाना चाहिए. संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है. असली साजिश से ध्यान हटाया जा रहा है. अगर साजिश और बढ़ी तो ये दिल्ली के किसी और सड़क और किसी और गली को जाम कर सकते हैं. इन साजिशों को यहीं रोकना जरूरी है.

पीएम मोदी ने कहा, ''सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं. क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं? नहीं, यह एक प्रयोग है. इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजायन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है.''

उन्होंने कहा, ''ये सिर्फ एक कानून का विरोध होता, तो सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद समाप्त हो जाता. लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों को भड़का रहे हैं. संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है और असली साजिश से ध्यान हटाया जा रहा है.''

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में पिछले करीब 50 दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं और महिलाएं इन प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही हैं. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है.

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार देश को लोकपाल मिला लेकिन दिल्ली के लोग आज भी लोकपाल का इंतजार कर रहे हैं. इतना बड़ा आंदोलन और इतनी बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, उन सबका क्या हुआ?

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा, ''दिल्ली के केंद्र सरकार के अस्पतालों में गरीबों का 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हो सकता है, लेकिन राज्य सरकार के अस्पतालों में नहीं. दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग से ऐसी क्या दिक्कत है? क्या राजनीति, मानवता से भी बड़ी हो गई है?''

उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति बदलने आए थे लेकिन उनका भेद खुल चुका है. पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग सेना पर सवाल उठा रहे थे. बाटला हाउस में एनकाउंटर हुआ तो सवाल उठाए गए. यही वो लोग हैं जो भारत के टुकड़े-टुकड़े नारे लगाने वालों को बचा रहे हैं. क्या ये लोग दिल्ली में सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं.

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में 'भावी विधायकों' का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पहले देश बदला, अब दिल्ली के लोगों का वोट दिल्ली को बदलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत नफरत की राजनीति से नहीं विकास की राजनीति से चलेगी. दिल्ली के विकास के लिए BJP जरूरी है.

दिल्ली के कड़कड़डूमा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को लोकसभा चुनाव में सभी सीटें दी. अब आपके वोट से दिल्ली बदलेगी. उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से बीजेपी और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, तमाम उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरूक नागरिक, आपके बीच आ रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं. दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है. ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है.

पीएम मोदी ने कहा बीजेपी जो कहती है वह करती है. जहां झुग्गी वहीं पक्का मकान मिलेगा. कॉलोनी के विकास के लिए बोर्ड बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपना दर्द बताना चाहता हूं. यहां जो सरकार है वो गरीबों को घर नहीं देना चाहती है. मुझे दुख होता है जब देखता हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना लागू नहीं हो पा रही है. केंद्र सरकार ने दो करोड़ घर बनवाए लेकिन एक भी घर दिल्ली में नहीं बन पाया. गरीब को पक्का घर मिलना चाहिए या नहीं?

पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर, सीएए, नेशनल वॉर मेमोरियल,राम मंदिर, ओआरओपी, अनुच्छेद 370 जैसे कामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी काम होने में 70 साल लग गए. पहले की सरकारों ने इन मुद्दों को उलझाया. क्या हमें भी उलझाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है, बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है. अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है. जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो देशभर में हम जो काम कर रहे हैं, वो काम हम दिल्ली में भी आसानी से कर पाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब विपक्ष को किसी सरकार से शिकायत है. ये कहते हैं कि मोदी जी इतनी जल्दी क्या है? जरा धीरे धीरे काम करों, इतनी तेजी से एक के बाद एक बड़े फैसले क्यों ले रहे हो? इसकी जरूरत क्या है?

पीएम मोदी ने बजट 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार से जुड़े एक बड़े रिफॉर्म का ऐलान किया गया है. ये रिफॉर्म है- नॉन गैजेटेड सरकारी नौकरियों में अलग-अलग एग्ज़ाम की परेशानी से युवाओं को मुक्ति दिलाना. केंद्र सरकार की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म करने से भ्रष्टाचार पर चोट हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget