एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: प्रशांत किशोर की 'छुट्टी' होते ही नीतीश कुमार और अमित शाह करेंगे साझा रैली

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन किया है. जेडीयू 70 में से 2 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

नई दिल्ली: प्रशांत किशोर की छुट्टी होते ही बीजेपी और जेडीयू में कुछ मीठा हो जाए का माहौल है. बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ प्रचार करेंगे. पहली रैली वे गृह मंत्री अमित शाह के साथ करेंगे. नीतीश की दूसरी चुनावी सभा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होगी. दोनों रैलियां 2 फ़रवरी को होंगी. बिहार के बाहर अमित शाह और नीतीश की ये पहली चुनावी सभा होगी.

दिल्ली के चुनाव में पहली बार बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन किया है. नीतीश कुमार की पार्टी के लिए 2 सीटें छोड़ी गई हैं. गठबंधन में रामलीला पासवान की पार्टी को भी एक सीट दी गई है. बुराड़ी और संगम विहार से जेडीयू चुनाव लड़ रही है. इन्हें जिताने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा अब नीतीश कुमार के साथ वोट माँगेंगे. संगम विहार से बीजेपी के नेता एच सी गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं. वे पहले बीजेपी से विधायक रह चुके हैं.

पहली बार अमित शाह और नीतीश कुमार बिहार के बाहर एक साथ चुनावी मंच पर होंगे. इसके कई मायने हैं. अब उन चर्चाओं पर भी फ़ुल स्टॉप लग गया है कि बिहार में क्या होगा ? जेडीयू और बीजेपी मिल कर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. सीटों के बंटवारे पर बाद में बात होगी. जेडीयू ने संसद में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया था. पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लगातार इसका विरोध करते रहे. इस विरोध के चक्कर में उन्होंने अमित शाह को क्रॉनोलॉजी बताने की चुनौती तक दे दी.

पार्टी के ही राज्य सभा सांसद रहे पवन वर्मा ने नीतीश से हुई बात सार्वजनिक कर दी. अपने घर पर पार्टी नेताओं की बैठक के बाद नीतीश ने कल ही प्रशांत को हद में रहने की सलाह दे थी. उन्होंने ये तक कह दिया था कि पार्टी में रहना है तो फिर पार्टी लाइन पर ही चलना होगा. नीतीश ने से भी दुहराया कि अमित शाह के कहने पर ही उन्होंने पीके को पार्टी में लिया था. जवाब में प्रशांत किशोर ने नीतीश को झूठा तक कह दिया.

जेडीयू के नेताओं के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा प्रचार करें. ये बड़ी बात है. चुनाव भले ही दिल्ली में है. लेकिन इसकी गूंज बिहार में सुनाई पड़ेगी. जहॉं इस साल के आख़िर में चुनाव होने हैं. बीजेपी अपने सबसे पुराने सहयोगी शिव सेना को गँवा चुकी है. अकाली दल से भी खट्टा मिट्ठी चल रहा है. ऐसे में नीतीश कुमार जैसे मज़बूत चेहरे को गँवाने के मूड में बीजेपी नहीं है. वैसे भी दोस्ती में मट्ठा डालने वाले प्रशांत किशोर भी अब गेम से बाहर कर दिए गए हैं.

दिल्ली: अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा पर EC की कार्रवाई, अब सामान्य कार्यकर्ता के रूप में करेंगे चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget