एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: BJP उम्मीदवारों को समर्थन देगा अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- गठबंधन में अब सब ठीक है

Delhi Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले लंबी बातचीत हुई. जिसके बाद दोनों नेताओं ने गठबंधन में सब ठीक होने की बात कही.

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी राहत मिली है. अकाली दल ने फैसला किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन से अलग होने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन करेगा. समर्थन का फैसला खुद अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने किया और इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव समेत कई नेता मौजूद थे.

सुखबील सिंह बादल ने कहा, ''हमने कभी भी बीजेपी से गठबंधन नहीं तोड़ा. एसएडी-बीजेपी के बीच गठबंधन केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है. यह गठबंधन राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक है, दोनों दलों का गठबंधन देश और पंजाब के हित और भविष्य के लिए है.'' उन्होंने कहा कि गठबंधन में कुछ संवादहीनता की स्थिति थी और यह दूर हो गयी है.

वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि अकाली दल का बीजेपी के साथ सबसे पुराना और मजबूत गठबंधन है. मैं यह भी विश्वास दिलाता हूं कि यह गठबंधन आगे भी मजबूती से चलेगा. हमें आशा है कि दिल्ली चुनाव में सिख समुदाय का हमें समर्थन मिलेगा. नड्डा ने कहा कि आज अकाली दल ने दिल्ली में बीजेपी को समर्थन देने का निर्णय किया है, और हम इसके लिये उनके आभारी हैं.

बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल पिछले 20 सालों से मिलकर चुनाव लड़ते रहे थे लेकिन इस बार अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन नहीं हो सका था. अकाली दल हरि नगर, तिलक नगर और शाहदरा सहित पांच विधानसभा सीटें चाहती थी. साथ ही अकाली दल अपने चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी. जबकि बीजेपी अकाली दल को एक सीट पर उनके खुद के चुनाव चिह्न पर लड़ने देना चाहती थी. बाकी सीटों पर अकाली दल के उम्मीदवारों को बीजेपी अपने चुनाव चिह्न पर लड़ाना चाहती थी.

सीटों का मामला नहीं सुलझ पाया और अकाली दल ने बीजेपी गठबंधन से किनारा कर लिया. हालांकि अकाली दल ने जब गठबंधन टूटने का एलान किया तो उसकी वजह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को बताया था.

जेपी नड्डा ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन का वीडियो ट्वीट कर CM केजरीवाल को घेरा, कहा- आपका बयान घृणा योग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget