एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन का वीडियो ट्वीट कर CM केजरीवाल को घेरा, कहा- आपका बयान घृणा योग्य

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए आप कभी तटस्थ नहीं रहे. आपने यौन उत्‍पीड़न के आरोपों से घिरे अपने नेताओं का बचाव किया.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला की सुरक्षा और सम्मान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' का वीडियो ट्वीट कर कहा कि आपने संवदेनहीन बयान दिया है.

नड्डा ने ट्वीट किया, "केजरीवाल जी, महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए आप कभी तटस्थ नहीं रहे. आपने यौन उत्‍पीड़न के आरोपों से घिरे अपने नेताओं का बचाव किया. कल आपने 'आप' कार्यकर्ता रहीं सोनी मिश्रा पर जो संवेदनहीन बयान दिया, वह घृणा योग्य है. आपके CM रहते दिल्ली की बहने सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकती.''

नड्डा ने ट्वीट के साथ शिखर सम्मेलन का वीडियो भी संलग्न है जिसमें एबीपी न्यूज़ की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया है दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोनी मिश्रा के यौन उत्पीड़न का मुद्दा उठाया है. इसको लेकर अरविंद केजरीवाल का जो जवाब था वह भी इस वीडियो में शामिल है. अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं सोनी मिश्रा कौन है?

इसके बाद एक वीडियो प्ले होता है और उसमें सोनी मिश्रा के बयान को भी दिखाया गया है. जिसमें सोनी मिश्रा कह रही हैं कि उसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज के खिलाफ नरेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन उससे पहले वह अपने यौन शोषण के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भी शिकायत करने पहुंची थी. तब अरविंद केजरीवाल ने सोनी मिश्रा से कंप्रोमाइज करने के लिए कह दिया.

बीजेपी इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल पर महिला सुरक्षा को लेकर असंवेदनशील होने का आरोप लगा रही है. सीधे-सीधे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल को महिला सुरक्षा के मसले पर घेरा है .

सुबह से दूसरा मौका है जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर उनके वायदों और दावों को लेकर निशाना साधा है. सुबह जेपी नड्डा ने लोकपाल को लेकर अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा था कि दिल्ली में लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं हुई?

जेपी नड्डा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, पूछा- कहां है सशक्त जन लोकपाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget