एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने कहा- दिल्ली में 62.59 फीसदी हुई वोटिंग, AAP ने आंकड़े जारी नहीं करने को लेकर उठाए थे सवाल

Delhi Election 2020: आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग पर वोट प्रतिशत का आखिरी आंकड़ा नहीं जारी करने के आरोप लगाए हैं.

Delhi Election 2020: दिल्ली में कल यानि शनिवार को कितने प्रतिशत मतादाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया? दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर आयोग वोट प्रतिशत का आंकड़ा देने में देरी क्यों कर रहा है. इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने शाम के सात बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी और बताया कि 62.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त रणबीर सिंह ने कहा, ''कल देर तक पोलिंग होती रही. रातभर मशीन आती रही. मशीन को स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है और रूम को सील किया. सभी अधिकारी व्यस्त थे. 11 बजे से स्क्रूटनी शुरू हुई. कहीं तीन बजे भी स्क्रूटनी हुई. काम जारी था. पोलिंग स्टेशन से डेटा आता है और इसे सिस्टम में डाला जाता है. सिस्टम में डालने की प्रक्रिया चल रही थी. 62.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है.'' बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में करीब 67.47 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

चुनाव आयोग ने कहा कि सबसे अधिक बल्लीमारान में 71.6 प्रतिशत वोटिंग हुई. सबसे कम वोटिंग दिल्ली कैंट में हुई जहां 45.4 फीसद मतादाताओं ने वोट किया. ओखला में 58.8 और सीलमपुर में 71.22 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 62.55 महिला और 62.62 पुरुष मतदाताओं ने वोट किया.

आप के सवाल- संजय सिंह ने कहा, ''दिल्ली चुनाव में कितने प्रतिशत मतदान हुआ ये दिल्ली और देश के लोग जानना चाहते है. चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बताने में इतनी देर क्यों कर रहा है? लोकसभा चुनाव में 1 घंटे के अंदर चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बता देता है, दिल्ली जैसे छोटे राज्य में इतना विलंब क्यों?"

उन्होंने कहा, ''चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि कल से क्या खेल चल रहा है? कल चुनाव खत्म हो गए लेकिन अभी तक चुनाव आयोग के किसी अधिकारी ने वोटिंग प्रतिशत पर कोई अधिकृत बयान नहीं दिया."

बीजेपी ने AAP पर साधा निशाना आम आदमी पार्टी के दावों और सवालों को बीजेपी ने हताशा बताया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ''AAP वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं. अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है. ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई. बीजेपी 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है.''

एग्जिट पोल में AAP की सरकार एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी सरकार बनाती दिख रही है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक, दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी के खाते में 3 से 17 सीटें जा सकती है. वहीं कांग्रेस को 0 से 3 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है. इसके औसत को देखें तो AAP को 58, बीजेपी को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है.

ABP Exit Poll: दिल्ली में किसकी बनेगी अगली सरकार? पढ़ें एबीपी एग्जिट पोल के नतीजे 

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने पूछा- EC अब तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget