एक्सप्लोरर

Delhi Election: घोंडा में अमित शाह ने किया रोड शो, सीएए के समर्थन में दिखे पोस्टर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह खुद मोर्चा संभाल चुके हैं. आज उन्होंने घोंडा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. इस दौरान दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे.

Delhi Election 2020: दिल्ली में चुनावी सरगर्मी दिन-व-दिन बढ़ती जा रही हैं और बीजेपी ने इस चुनावी सरगर्मी को और बढ़ाने के लिए अपने बड़े चेहरों को दिल्ली के चुनावी दंगल में उतार दिया है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार रोड शो और रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे घोंडा विधानसभा क्षेत्र में जहां पर बीजेपी ने अजय महावर को उम्मीदवार बनाया है.

चुनावी रथ पर सवार होकर निकाला रोड शो अजय महावर के समर्थन में निकाले गए रोड शो के दौरान अमित शाह एक चुनावी रथ पर सवार थे. उस रथ पर अमित शाह के अलावा दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और घोंडा से बीजेपी के उम्मीदवार अजय महावर मौजूद थे. जहां जहां से रथ गुज़र कर रहा था कार्यकर्ताओं का हुजूम आगे आगे चल रहा था. इस दौरान अमित शाह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय जनता से लगातार हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर के लिए वोट की अपील करते रहे.

मोदी सरकार के काम का ज़िक्र कर मांगे वोट अमित शाह के साथ चुनावी रथ पर मनोज तिवारी मौजूद थे और मनोज तिवारी ने अपने हाथ में माइक थाम रखा था. इस दौरान मनोज तिवारी लगातार बीजेपी उम्मीदवार को जिताने की अपील तो करते ही रहे लेकिन इसके साथ ही धारा 370, राम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून और आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई की बात तो की ही लेकिन उसके साथ ही शाहीन बाग का भी कई बार जिक्र किया.

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भी दिखे नारे अमित शाह के रोड शो से बीजेपी कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित नजर आ रहे थे. इस रोड शो के दौरान जो एक खास बात नजर आई वो थी जगह- जगह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में संदेश. उन संदेशों के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे थे.

घोंडा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अजय महावर को उम्मीदवार बनाया है तो आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक एसके शर्मा को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है भीष्म शर्मा को. भीष्म शर्मा पहले कांग्रेस में हुआ करते थे लेकिन कुछ वक्त पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे लेकिन बीजेपी से एक बार फिर वह कांग्रेस में पहुंच गए और कांग्रेस ने उनको अपना उम्मीदवार बना दिया.

ऐसे में कहा जा सकता है कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय है. जहां आम आदमी पार्टी अपने कामों का हवाला देकर जनता के बीच में है, वहीं बीजेपी मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर जनता से वोट मांग रही है तो कांग्रेसी उम्मीदवार बीजेपी और आम आदमी पार्टी द्वारा गिनाए जा रहे हैं कामों पर सवाल खड़े कर जनता के बीच पहुंची है.लेकिन जनता किसके पक्ष में होगी यह तय होगा 11 फरवरी को जब सामने आएंगे दिल्ली चुनावों के नतीजे.

गणतंत्र दिवस: पीएम मोदी ने बांधा केसरिया रंग का 'बंधेज' साफा, बरकरार रखी परंपरा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget