एक्सप्लोरर

दिल्ली: पीने के लायक नहीं है पानी, भारतीय मानक ब्यूरो की जांच में हुआ खुलासा

भारतीय मानक ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के बाद ये विवाद और बढ़ने वाला है क्योंकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पहले से ही पानी को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं.

नई दिल्लीः शहर में पीने योग्य पानी की शुद्धता को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच  विवाद और बढ़ सकता है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की प्राथमिक जांच में पाया गया है कि पानी पीने के लायक नहीं है. पानी के ये सभी नमूने दिल्ली जल बोर्ड और एनडीएमसी इलाके के अलग-अलग जगहों से सैंपल इकठ्ठा किए गए थे. इन नमूनों में कई तरह की कमियां देखने को मिली. प्राथमिक जांच में ज्यादातर नमूनों का गंध मानक से काफी नीचे हो गया है.

एसिड और पीएच की मात्रा मानक से ज्यादा

पानी में एसिड और पीएच (pH) की मात्रा मानक से कहीं ज्यादा पाई गई है. कुछ नमूनों में हार्ड वाटर भी पाया गया है. हालांकि सरकारी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि फिलहाल ये बातें केवल प्राथमिक जांच में सामने आई हैं. पानी के नमूनों को विस्तृत जांच के लिए अब मुम्बई के लैब में भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने में करीब 15 दिन लग सकते हैं.

13 जगहों से लिए गए थे नमूने

पानी के ये नमूने कुल 13 जगहों से लिए गए थे. इनमें 11 नमूने दिल्ली जल बोर्ड के इलाकों से थे जबकि बाकी के 2 नमूने एनडीएमसी यानि नई दिल्ली के इलाकों से लिए गए थे.

सूत्रों ने दावा किया ये नमूने किसी पहले से तय जगह से नहीं उठाए गए थे. चौंकाने वाली बात ये है कि आमतौर पर वीआईपी समझे जाने वाले एनडीएमसी इलाके के नमूने भी पूरी तरह शुद्ध नहीं पाए गए हैं.

केंद्र और दिल्ली सरकार आमने-सामने

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में पानी पीने लायक नहीं है. उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पासवान की बात को खारिज़ कर दिया.

केजरीवाल को जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का साथ मिला. शेखावत ने पासवान के उलट दिल्ली के पानी को यूरोपीय स्तर का बता दिया. केजरीवाल ने तुरंत शेखावत को धन्यवाद भी दिया.

भारतीय मानक ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के बाद ये विवाद और बढ़ने वाला है क्योंकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पहले से ही पानी को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं.

3 अक्टूबर को बुलाई गई है बैठक

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 3 अक्टूबर को दिल्ली में पीने के पानी की शुद्धता को लेकर एक बैठक बुलाई है. बैठक में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा भारतीय मानक ब्यूरो, दिल्ली जल बोर्ड और एनडीएमसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

बैठक में पीने के पानी की शुद्धता के अलावा पानी की शुद्धता का एक तय मानक तैयार करने की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी.

400 दुकानों और 70 मोबाइल वैन के जरिए 28 सितम्बर से प्याज़ बेचेगी दिल्ली सरकार, जानिए क्या रहेंगे रेट

भारत की विचारधार का आधार 'वसुधैव कुटुम्बकम', जबकि पाकिस्तान का आतंकवाद- संबित पात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget