एक्सप्लोरर

Delhi: डॉक्टरों ने मरीज की थायरॉयड ग्लैंड से निकाला 'नारियल के आकार का' ट्यूमर

72 साल के मरीज को पिछले महीने सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले छह महीने से सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत हो रही थी.

Coconut Sized Tumor: दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बिहार के एक मरीज के थायरॉयड ग्लैंड से 'नारियल के आकार' का ट्यूमर निकाला है. 72 वर्षीय मरीज को पिछले छह महीने से सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत हो रही थी. डॉक्टरों ने बताया कि इस सर्जरी में मरीज की आवाज को बचाने सहित कई चुनौतियां थीं. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बेगूसराय जिले के रहने वाले मरीज को पिछले महीने सर गंगा राम अस्पताल में ईएनटी विभाग और हेड, नेक ओन्को सर्जरी में लाया गया था.

'यह एक अनूठा केस था'

अस्पताल में हेड एंड नेक ओन्को सर्जरी की सलाहकार डॉ. संगीत अग्रवाल ने इस दुर्लभ सर्जरी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह लंबे से प्रैक्टिस कर रही हैं और 250 से अधिक ऐसे बड़े थायरॉयड ट्यूमर के मामलों का ऑपरेशन किया है, लेकिन वजन के मामले में यह एक अनूठा केस था. उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती ट्यूमर को हटाते समय मरीज की आवाज को बचाना था. द्विपक्षीय वोकल कॉर्ड नसों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है.

डॉक्टर ने कहा, "श्वासनली (विंड पाइप) संकुचित हो गई थी, जिस कारण एनेस्थीसिया के लिए एक विशेष तकनीक लागू करनी पड़ी. इस तरह के विशाल ट्यूमर में कैल्शियम का संरक्षण और पैराथायरायड ग्लैंड को बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है. हम सभी चार पैराथायरायड ग्लैंड को सफलतापूर्वक संरक्षित करने में सक्षम थे."

क्या होता है थायरॉयड ग्लैंड?

थायरॉयड ग्लैंड एक तितली के आकार का अंग है जो गर्दन के आधार पर स्थित होता है. यह हार्मोन जारी करता है जो चयापचय को नियंत्रित करता है. थायरॉइड ग्लैंड गले के सामने होती है, जिसे एडेम्स का सेब भी कहा जाता है. बताया गया कि इस सर्जरी में करीब तीन घंटे का समय लगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड के साथ हल्की धुधं, यूपी-राजस्थान में तापमान में गिरावट, IMD ने जताया इन राज्यों को लेकर ये अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget