एक्सप्लोरर

DDA की 1210 फ्लैट की हाउसिंग स्कीम को मंजूरी, जानिए कहां-कितने फ्लैट्स होंगे

1210 फ्लैटों में से 230 जसोला और वसंत कुंज में उच्च आय समूह (एचआईजी) के लिए फ्लैट हैं. 704 मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लिए फ्लैट द्वारका और वसंत कुंज में है. बाकी द्वारकापुरी में मंगलापुरी में है.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 1210 फ्लैट की हाउसिंग स्कीम-2021 के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इनमें से ज्यादातर फ्लैट उच्च और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए रखे जाएंगे. यह स्कीम पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. डीडीए हाउसिंग स्कीम-2021 अगले साल जनवरी के महीने में लांच होने की संभावना है. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार को बोर्ड बैठक में स्कीम को मंजूरी दी गई.

1210 फ्लैटों में से 230 जसोला और वसंत कुंज में उच्च आय समूह (एचआईजी) के लिए फ्लैट हैं. 704 मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लिए फ्लैट द्वारका और वसंत कुंज में है. बाकी द्वारकापुरी में मंगलापुरी में है.

कहां कितने फ्लैट होंगे

  • जसोला में 3BHK एचआईजी 215 फ्लैट
  • द्वारका सेक्टर-19 बी में 352 2BHK एमआईजी
  • द्वारका सेक्टर-16 बी में 348 2BHK एमआईजी
  • मंगलापुरी में 276 EWS
  • वसंत कुंज में सरेंडर 13 3BHK एचआईजी
  • 2 2BHK एचआईजी
  • 4 2BHK एमआईजी

यमुना के डूब क्षेत्र के संरक्षण के लिए 16 सदस्यीय समिति बनेगी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्र के संरक्षण, सुरक्षा और पुनरोद्धार के लिए 16 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव भी दिया है. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पिछले साल भू-स्वामित्व वाली एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह दिल्ली में यमुना के पुनरोद्धार के लिए एक विशेष प्रायोजन इकाई (एसपीवी) का गठन करे और उम्मीद जताई थी कि यह देश में 351 प्रदूषित नदी क्षेत्रों के लिए एक आदर्श हो सकती है.

उप राज्यपाल 'यमुना नदी प्रबंधन समिति' के अध्यक्ष होंगे. डीडीए के प्रधान आयुक्त (बागवानी व भू-परिदृश्य) इसके सदस्य सचिव होंगे. इसके सदस्यों में दिल्ली के मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, दिल्ली पुलिस आयुक्त और नगर निगमों के आयुक्त, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा पर्यावरण विभाग के एक प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे.

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी समिति को डीडीए द्वारा सौंपे गए मसौदे के मुताबिक, यह समिति नीतियों, नियमों और दिशानिर्देशों का निष्पादन करेगी जिससे डूब क्षेत्र के परितंत्र को विकास के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन तक राहुल गांधी का मार्च आज, PM मोदी कल छह राज्यों के किसानों को देंगे 18,000 करोड़

ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल का बड़ा बयान, रेड के दौरान NCB ने जब्त की कुत्ते के दवाईयां
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget