एक्सप्लोरर

मुख्य सचिव हाथापाई मामला: आप विधायकों की जमानत याचिका पर फैसला आज

आरोप है कि केजरीवाल की मौजूदगी में ही पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमला कर दिया था.

दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किये गये आप के दो विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.

कोर्ट इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की उस अर्जी पर फैसला सुनाएगी जिसमें पुलिस ने दोनों विधायकों के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत में मांग की है. दिल्ली पुलिस की दलील है कि सीएम केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किये गये बयान के बाद कुछ नये तथ्य सामने आये हैं और इन तथ्यों की पूछताछ के लिए इन दोनों विधायकों को पुलिस हिरासत में लेना जरुरी है.

गुरुवार को केजरीवाल के सलाहकार का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया. जैन ने अपने बयान में माना कि उनके सामने मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी औऱ मारपीट हुई और ये घटना आधी रात 12 बजे के बाद की है. इसके साथ ही गुरुवार को कोर्ट ने दोनों विधायकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

झगड़े का कारण क्या है?

केजरीवाल के घर पर हुए कथित झगड़े की वजह एक विज्ञापन को बताया जा रहा है. आरोप है कि केजरीवाल की मौजूदगी में ही पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने मुख्य सचिव पर हमला कर दिया था. हालांकि आम आदमी पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है. वहीं उपराज्यपाल इस पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द ही गृहमंत्रालय को देने वाले हैं.

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट एबीपी न्यूज को मिली है. जिसमें चोट लगने की पुष्टि हुई है. उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और चेहरे पर सूजन भी हैं. हालांकि विवाद के बाद से मुख्य सचिव मीडिया के सामने दिखे नहीं हैं. मेडिकल रिपोर्ट से ये बात साफ हो रही है कि पिटाई तो हुई थी.

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल के सलाहकार बढ़ा सकते हैं उनके विधायकों की मुश्किलें

अफसर बनाम सरकार: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा- दोनों विधायकों पर जान से मारने का केस भी बनता है

मुख्य सचिव मामला: राजनाथ सिंह के घर AAP, डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर BJP का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget