एक्सप्लोरर

22 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में हुआ था मर्डर, दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, अब कोर्ट ने बशीरुद्दीन को किया बरी; जानें पूरा मामला

दिल्ली की अदालत ने 2003 ऑस्ट्रेलिया मर्डर केस में गिरफ्तार मोहम्मद बशीरुद्दीन को बरी कर दिया. फोरेंसिक जांच में उनके फिंगरप्रिंट असली आरोपी से मेल नहीं खाए.

Delhi Court: दिल्ली की एक अदालत ने ऑस्ट्रेलिया के रेडफर्न में 2003 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद बशीरुद्दीन को गलत पहचान के आधार पर बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि फोरेंसिक फिंगरप्रिंट रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उस अपराध में शामिल नहीं था. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव जोशी की अदालत ने इस सप्ताह आदेश जारी किया और कहा कि CFSL की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद बशीरुद्दीन के फिंगरप्रिंट 2003 के भगोड़े आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते.

घटना 29 जून 2003 की है, जब रेडफर्न, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के जेम्स स्ट्रीट पर एक व्हीली बिन में स्लीपिंग बैग के अंदर शव मिला था. मृतक की पहचान शौकत मोहम्मद के रूप में हुई. रिपोर्ट के अनुसार, नशीला पदार्थ देकर, पीट-पीटकर और फिर गला घोंटकर हत्या की गई थी. हालांकि, हत्या के बाद से आरोपी फरार था. इस बीच मामले में मोहम्मद बशीरुद्दीन नाम के आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस पर गिरफ्तार व्यक्ति के वकील ने अदालत में दावा किया कि उनके मुवक्किल का नाम है मोहम्मद बशीरुद्दीन, जबकि ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड्स में दर्ज आरोपी का नाम है बशीरुद्दीन मोहम्मद. इस तरह से नाम में थोड़ा से पाए गए फर्क की वजह से निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था.

मोहम्मद बशीरुद्दीन के फिंगरप्रिंट थे अलग 

बेगुनाह शख्स मोहम्मद बशीरुद्दीन का पासपोर्ट ही साल 2016 में जारी हुआ था. उसके बाद से वह मात्र एक बार सऊदी अरब गए थे. वह ऑस्ट्रेलिया कभी गए ही नहीं थे. इस आधार पर वकील ने कार्ट में दलील दी कि आरोपी और उनके मुवक्किल दो अलग-अलग व्यक्ति हैं. मामले को लेकर अदालत में 13 जून को केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की सीलबंद रिपोर्ट खोली गई. रिपोर्ट के अनुसार 17 मई 2025 को गिरफ्तार मोहम्मद बशीरुद्दीन के फिंगरप्रिंट मूल आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं. इसके बाद कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से बरी करने का आदेश दिया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget