एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- राज्य में टेस्टिंग बढ़ानी है तो नियम बदले ICMR

दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई से 10-12 दिन पीछे चल रही है- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आपको टेस्टिंग बढ़वानी है तो आईसीएमआर से कहिए कि अपनी गाइडलाइन बदल दे- सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस से हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं. दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार के करीब पहुंच गई है. राज्य में बढ़ते मामलों के बीच आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है. सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अगर दिल्ली में टेस्टिंग बढ़ानी है तो आईसीएमआर को अपने नियम बदलने होंगे.

मुंबई से 10-12 दिन पीछे चल रही है दिल्ली- सत्येंद्र जैन

दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘’कोरोना वायरस के मामले पूरे देश में भी हैं और दिल्ली में भी हैं. जहां कम मामले हैं, थोड़े दिनों में उनका नंबर आएगा दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई से 10-12 दिन पीछे चल रही है.’’

ICMR की गाइडलाइन की हम अवहेलना नहीं कर सकते- सत्येंद्र जैन

एक सवाल के जवाब में सत्येंद्र जैन ने आगे कहा, ‘’आपको टेस्टिंग बढ़वानी है तो आईसीएमआर से कहिए कि अपनी गाइडलाइन बदल दे. आईसीएमआर की गाइडलाइन की हम अवहेलना नहीं कर सकते हैं. जो उन्होंने शर्तें लगा रखी हैं, पूरे देश में उन्हीं के टेस्ट हो सकते हैं. आप आईसीएमआर से और केंद्र सरकार से कहिए कि उसको खोल दे, जो भी चाहे जाकर टेस्ट करा ले.’’

गाइडलाइन्स बदलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा- संजय सिंह

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘’ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने के लिए इस समय सबसे जरूरी है कि आईसीएमआर की गाइडलाइन्स की जो बाध्यता है, वो खत्म की जाए. मैंने स्वास्थ्य मंत्री जी को पत्र लिखकर गाइडलाइन्स बदलने की अपील की है. ताकि जिन भी लोगों को कोरोना होने की आशंका है वो सब अपना टेस्ट करवा सकें.’’

संजय सिंह ने आगे कहा, ‘’सभी लैब्स को लाइसेंस और सभी राज्यों को टेस्टिंग किट्स केंद्र सरकार दे. जब तक लोगों को पता नहीं चलेगा कि वे संक्रमित हैं या नहीं वो इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी चिकित्सीय उपचार नहीं लेंगे. इससे आने वाले समय में मृत्यु के आंकड़े बढ़ सकते हैं और स्थितियां भयावह हो सकती हैं.'’

दिल्ली में अबतक 1214 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली में अबतक 36 हजार 834 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 13398 लोग ठीक हो गए हैं. वहीं अबतक 1214 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी कुल 22 हजार 212 लोगों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, पाक के कोडनेम वाले आठ आतंकियों की बातचीत पकड़ी गई

Coronavirus: देश में 110 दिन में आए थे एक लाख मरीज, अगले 25 दिन में संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget