एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस नेता की "भीष्म प्रतिज्ञा"

नई दिल्ली: दिल्ली में वापसी करने के लिए कांग्रेस जी जान से जुटी है. कांग्रेस के सामने दस सालों बाद MCD में वापसी की लक्ष्य है तो उससे पहले राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर, विधानसभा में खाता खोलने की. दिल्ली में कांग्रेसियों को पार्टी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. इन सब में एक कांग्रेस नेता ऐसा है जिसने कांग्रेस की वापसी के लिए ली है एक प्रतिज्ञा. प्रतिज्ञा है कि जब तक कांग्रेस वापसी नहीं करती ये नंगे पांव रहेंगे. प्रतिज्ञा लेने वाले इस नेता का नाम है दयानंद चंदीला. दयानंद चंदीला राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदीला के ससुर हैं.  दयानंद चंदीला खुद राजौरी गार्डन से 2003 से 2013 तक 2 बार विधायक रह चुके हैं. नवम्बर 2013 से दयानंद चंदीला बिना जूता-चप्पल नंगे पांव रहते हैं और अन्न भी नहीं खाते.
अपनी प्रतिज्ञा के बारे में दयानंद चंदीला का कहना है कि 6 नवम्बर 2013 को जब तब के विधानसभा चुनाव के लिए वो अपनी पत्नी का नामांकन करवाने जा रहे थे तभी उनके मन में ये बात आई और तब से उन्होंने जूता-चप्पल पहनना और अन्न खाना छोड़ दिया है. गर्मी हो या सर्दी वो इलाके में नंगे पांव ही घूमते हैं. चंदीला का दावा है कि उनकी "भीष्म प्रतिज्ञा" तब तक जारी रहेगी जब तक कांग्रेस नगर निगम में वापसी ना कर ले और विधानसभा में खाता खुल ना खुल जाए.
हालांकि नवम्बर 2013 चुनाव में दयानन्द चंदीला की पत्नी धनवती चंदीला और फरवरी 2015 के चुनाव में उनकी बहू मीनाक्षी चंदीला हार चुकी हैं. 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में मीनाक्षी चंदीला एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
राजौरी गार्डन इलाका दयानंद चंदीला का गढ़ रहा है. यहां के 4 में से 2 वार्ड पार्षद इनके बेटे और बहू हैं. 23 अप्रैल को होने वाले MCD चुनाव में भी कांग्रेस ने चंदीला की बेटी और पत्नी को उतारा है. खुद चंदीला 2 बार राजौरी गार्डन से विधायक और 2 बार पार्षद रह चुके हैं. उनकी पत्नी और बेटे भी पार्षद रह चुके हैं. इलाके में दयाराम चंदीला की जबरदस्त पैठ है.
इलाके में चंदीला के समर्थक ने कहा कि जैसे देश भर में लोग मोदी जी के चेहरे पर वोट देते हैं, वैसे ही राजौरी गार्डन में चंदीला जी के नाम पर लोग वोट देते हैं."
दयानंद चंदीला की बहू और कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदीला का कहना है कि इस बार राजौरी गार्डन की जनता उन्हें जिता कर उनके ससुर को की प्रतिज्ञा पूरा करेगी और उन्हें फिर से जूता पहनाएगी.
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी. इस सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला के सामने बीजेपी से मनजिंदर सिरसा और आप के हरदीप सिंह हैं. राजौरी गार्डन में 9 अप्रैल को वोटिंग है और 13 को नतीजे आएंगे. उपचुनाव के नतीजे 23 अप्रैल को होने वाले MCD चुनाव को प्रभावित करेंगे. MCD चुनाव से पहले ये इस विधानसभा उपचुनाव की अहमियत ही है कि सिद्धू के अलावा आखिरी दिन बीजेपी के लिए स्मृति इरानी ने रोड शो किया तो एक दिन पहले अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए अरविंद केजरीवाल सभा कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget