एक्सप्लोरर

दिल्ली: ऑड-ईवन योजना में इस बार CNG गाड़ियों को नहीं मिलेगी छूट, महिलाओं को मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार ने आज बताया है कि ऑड-ईवन योजना में इस बार सीएनजी गाड़ियों को भी छूट नहीं मिलेगी. हालांकि केजरीवाल ने बताया है कि महिलाओं को ऑड-ईवन योजना में छूट दी जाएगी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 4 नवंबर से ऑड-ईवन योजना लागू करने का एलान किया था. दिल्ली सरकार ने आज बताया है कि ऑड-ईवन योजना में  इस बार सीएनजी गाड़ियों को भी छूट नहीं मिलेगी. हालांकि केजरीवाल ने बताया है कि महिलाओं को ऑड-ईवन योजना में छूट दी जाएगी.

बता दें कि दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू की जाएगी. दिल्ली सरकार इस दौरान लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी बांटेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से दीवाली के मौके पर कम पटाखे जलाने की अपील भी की है. केजरीवाल ने कहा है कि सड़कों की सफाई मशीनों की मदद से होगी, पेड़ लगाए जाएंगे और शहर में प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 जगहों के लिए विशेष योजना भी इसमें शामिल है.

लग सकता है 20 हजार रुपए का जुर्माना

पहले से लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. अब ऑड-ईवन योजना का उल्लंघन करने पर भी अधिकारी भारी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया है कि इस योजना का उल्लघंन करने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है.

क्या होता है ऑड-ईवन नंबर

मैथ्स की भाषा में 1,3,5,7 औऱ 9 को ऑड नंबर कहते हैं. इसी तरह 2,4,6,8 और 0 को इवेन नंबर कहा जाता है.

क्या है ऑड-ईवन फॉर्मूला

अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट का आखिरी नंबर ऑड (1,3,5,7,9) है तो आप महीने की 5, 7, 9, 11,13 और 15 तारीख को ही गाड़ी चला पाएंगे. क्योंकि इन तारीखों में ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी. इसी तरह अगर आपकी गाड़ी का आखिरी नंबर ईवन (2,4,6,8,0) है तो आप महीने की 4, 6, 8, 10, 12 और 14 तारीख को ही गाड़ी निकाल पाएंगे, क्योंकि इन तारीखों में ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी.

यह भी पढ़ें-

महाबलीपुरम में जिनपिंग ने नहीं किया कश्मीर का जिक्र, आतंक से लड़ने पर पीएम मोदी से की लंबी बात

प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बोले मोदी- ‘भारत-चीन विश्व में शांति का उदाहरण, मतभेदों को झगड़ा नहीं बनने देंगे'

महाबलीपुरम में सुबह की सैर पर निकले पीएम मोदी ने समुंद्र तट पर की सफाई,कचरा उठाया

GST पर उठ रहे सवालों पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारामन, 'ये अब देश का कानून, पालन करना ही पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget