एक्सप्लोरर

5T प्लान के बाद कोरोना से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल ने 'ऑपेरशन शील्ड' का किया एलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 21 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जिनमें कंटेंटमेंट लागू किया गया है. कंटेनमेंट मतलब जहां पर हमें कोरोना के कुछ मरीज मिलते हैं, तो हम उसे सील कर देते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उन हॉटस्पॉट्स, जिन्हें सील किया गया है, उन इलाको के लिए "ऑपेरशन शील्ड" तैयार किया है. अंग्रेज़ी के शब्द SHIELD से केजरीवाल ने कोरोना के खिलाफ इस ऑपरेशन को समझाया.

'S' का मतलब सील यानी उस जगह को सील कर दिया जाएगा, जहां कोरोना के ज़्यादा मामले सामने आए हैं. उस इलाके के लोग बाहर नहीं जाएंगे, बाहर के लोग अंदर नहीं आएंगे.

'H' का मतलब होम क्वारन्टीन यानी इन इलाकों के लोगों को घर मे क्वारन्टीन कर दिया जाएगा. वहां के घरों के लोग अपने अपने घर में ही रहेंगे.

'I' आइसोलेशन एंड ट्रेसिंग यानी जिन लोगों को कोरोना हुआ, उनको पूरी तरह आइसोलेट करके, वो कहां कहां गए, किससे मिले, सबको चिन्हित करके आइसोलेट किया जाता है.

'E' का मतलब आवश्यक वस्तुओं की सप्पलाई. ऐसे इलाकों के लोगों के लिए घर पर ही आवश्यक चीज़ें मुहैया कराई जाती हैं.

'L' यानी लोकल सैनिटाइजेशन. ऐसे पूरे इलाके को सैनिटाइज़ किया जाता है.

'D' मतलब डोर टू डोर चेकिंग. हर घर मे जाकर लोगों से पूछा जाएगा कि उनके घर मे किसी को कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में 21 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जिनमें कंटेंटमेंट लागू किया गया है. कंटेनमेंट मतलब जहां पर हमें कोरोना के कुछ मरीज मिलते हैं, तो हम उसे सील कर देते हैं. कंटेनमेंट का मतलब उस इलाके को हमने शील्ड कर दिया. उस एरिया के लोग बाहर नहीं जाएंगे ना ही बाहर वाले अंदर आएंगे." इसी के तहत अरविंद केजरीवाल ने इन तमाम हॉटस्पॉट्स पर ऑपेरशन शील्ड का फॉर्मूला अपनाने की बात कही है.

लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट का ज़िक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "कल हमने एक और ऑर्डर निकाला है. कोई काम धंधा नहीं चल रहा है, इसलिए सरकार को टैक्स आना बंद हो गया है. एक दो महीने के बाद सरकार के पास देने के लिए तनख्वाह कहां से आएगी? इसलिए हमने पहला निर्णय यही लिया कि कर्मचारियों की तनख्वाह और कोरोना से संबंधित खर्च के अलावा कोई खर्च अब नहीं होगा. इस मुश्किल परिस्थिति में सब लोगों को अपने अपने स्तर पर कुर्बानी करनी पड़ेगी कटौती करनी पड़ेगी."

इसके साथ ही मास्क पहनने की अनिवार्यता पर बल देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सरकार ने आदेश दिया है कि हर व्यक्ति जब घर से बाहर निकलेगा तो उसको मास्क पहनना जरूरी है. मास्क बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. अपने घर में साफ धुला हुआ कपड़ा या रुमाल इस्तेमाल कर सकते हैं, उससे मास्क बना लीजिए और नाक पर बांध लीजिए उससे वायरस अंदर नहीं जाएगा. कई देशों में सुनने को मिला है कि अगर सब लोग मास्क पहनना शुरू कर दें तो कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है."

दिल्ली सरकार द्वारा गरीबों को राशन देने की व्यवस्था में कुछ समस्याएं सामने आई हैं, इसको देखते हुए केजरीवाल ने कहा, "71 लाख लोगों को पहले ही राशन दे रहे हैं और जिनके पास राशन कार्ड नहीं थे, उनको भी देना शुरू किया है. लेकिन क्योंकि पहले कोई व्यवस्था नहीं थी, इसलिए देने में दिक्कत आ रही है. अगले दो-चार दिनों में दिक्कतें ठीक हो जाएंगी." लोगों को भरोसा दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि थोड़ा सब्र रखिए आज नहीं तो कल या परसों राशन मिल जाएगा. मैं सबको राशन दिलवा दूंगा.

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट  

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget