एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'केजरीवाल को नहीं दी जा सकती स्पेशल छूट, जेल से चलाना चाहते हैं सरकार', कोर्ट में ईडी का बयान

Arvind Kejriwal News:अरविंद केजरीवाल ने अपने वकील के साथ मुलाकात करने की विशेष अनुमति मांगी थी. ईडी ने इसका विरोध करते हुए कोर्ट से कहा कि पहले ही उन्हें दो बार वकील ने मिलने की छूट दी गई है.

ED on Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने वकील के साथ और मुलाकात की अनुमति देने के अनुरोध संबंधी अर्जी का कोर्ट में विरोध किया. ईडी ने कहा कि महज इसलिए उन्हें विशेष छूट नहीं दी जा सकती कि वह जेल के अंदर से सरकार चलाना चाहते हैं.

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?

ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी मामलों की स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष ये दलीलें दीं, जिन्होंने केजरीवाल की अर्जी पर आदेश सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया. केजरीवाल के वकील ने जज से कहा कि राजनीतिक नेता के खिलाफ कई मामले लंबित हैं और हफ्ते में एक घंटे मुलाकात का समय अपर्याप्त है.

वकील ने कहा, ‘‘यह सर्वाधिक मूलभूत कानूनी अधिकार है. संजय सिंह को तीन बार मुलाकात करने की अनुमति दी गई जबकि उन पर केवल पांच या आठ मामले थे.’’ ईडी ने हर हफ्ते अपने वकील से पांच बार मुलाकात की अनुमति देने संबंधी केजरीवाल के अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि यह जेल नियमावली के खिलाफ है.

विशेष छूट नहीं दी जा सकती- ईडी

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा कि सीएम केजरीवाल को अपने वकील से (प्रत्येक हफ्ते) दो बार मुलाकात की अनुमति दी गई है, जबकि सामान्य तौर पर एक ही मुलाकात की अनुमति दी जाती है. ईडी के वकील ने जज से कहा, ‘‘जब कोई व्यक्ति जेल में होता है तो उसके साथ (अन्य कैदियों की तरह) समान व्यवहार किया जाता है. उन्हें सप्ताह में दो बार मुलाकात करने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है. न्यायिक हिरासत में रहने पर बाहरी दुनिया से आपका संपर्क सीमित और कानून के अनुसार होता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘महज इसलिए कि किसी ने जेल के अंदर से सरकार चलाने का विकल्प चुना है, उसके साथ विशेष व्यवहार नहीं किया जा सकता और विशेष छूट नहीं दी जा सकती.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल परामर्श लेने को छोड़कर अन्य उद्देश्यों के लिए कानूनी मुलाकातों का दुरूपयोग कर रहे हैं.

केजरीवाल ने जेल से शासन से जुड़े विषयों पर कुछ निर्देश जारी किये हैं. उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह जेल से सरकार चलाएंगे. ईडी ने कहा, ‘‘यदि आप वैध न्यायिक हिरासत में हैं तो कुछ अधिकारों में कटौती कर दी जाती है. आपके पास पूर्ण अधिकार नहीं होते...जेल नियमावली के तहत उनमें कटौती की जाती है.’’

'हफ्ते में दो बार मुलाकात काफी नहीं'

अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा, ‘‘लोगों के साथ असमान व्यवहार किया जाता है और आपको उनमें संतुलन बनाना होगा. यहां एक व्यक्ति है, जिसके खिलाफ 30 मामले चल रहे हैं... क्या मेरी तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से की जा सकती है जिसके खिलाफ एक मामला हो?”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अर्जी में दावा किया कि उनके वकील के साथ हफ्ते में दो बार मुलाकात पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि वह विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना कर रहे हैं और परामर्श के लिए उन्हें और समय की जरूरत है. अदालत ने केजरीवाल को हफ्ते में वकील से दो बार मुलाकात करने की अनुमति दी है. कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

ये भी पढ़ें: Hyderabad Water Crisis: बेंगलुरु में बूंद-बूंद को तरसाने के बाद अब हैदराबाद में हो रही पानी की किल्लत, आखिर जल संकट की वजह क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने लिया एक्शन
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने लिया एक्शन
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget