एक्सप्लोरर

MCD चुनाव टालने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- 'आप' की लोकप्रियता से घबराई बीजेपी

सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनावों को टालने की मांग की. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव टालने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी आप की लोकप्रियता से घबरा गई है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनावों को टालने की मांग की. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं स्टेट इलेक्शन कमिशन से भी कहना चाहूंगा कि अगर ऐसे ही चुनाव टाल दिए जाएंगे तो जनतंत्र ही नहीं बचेगा. मुझे नहीं पता आपके ऊपर क्या प्रेशर डाला जा रहा है, आपको क्या धमकी दी जा रही है या आपको क्या लालच दिया जा रहा है. आप बाहर आ कर पूरे देश को बता दीजिए. झुकिए मत.'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों के बीच कई बातें चल रही हैं. 8 सालों से केंद्र सरकार है और अगर तीनों एमसीडी को एक जगह करना था तो 8 सालों में क्यों नहीं किया, लोग कह रहे हैं कि एमसीडी को इकट्ठा करना एक बहाना है, मकसद चुनाव टालना है, क्योंकि बीजेपी को लग रहा था कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जबरदस्त लहर है और चुनाव टालने के मकसद से यह करा गया है. 

पीएम मोदी से की ये अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 272 वार्ड हैं, तीनों नगर निगम के काउंसलर अपने अलग-अलग नगर निगम में बैठते हैं. चुनाव होंगे तो वह इकट्ठे बैठ जाएंगे. जब तक तीनों नगर निगम हैं तो तीनों में बैठ जाएंगे. जब अलग अलग होंगे तो अलग-अलग बैठ जाएंगे. मकसद तीनों नगर निगम एक जगह करना नहीं है मकसद चुनाव टालना है.जनतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है. 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि सरकार आती-जाती रहेंगी, कल आप भी नहीं रहेंगे, मैं भी नहीं रहूंगा, देश ज़रूरी है. मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि चुनाव कैंसल मत करवाइए, यह जनतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है.

ये भी पढ़ें- UP Election Result: शिवसेना नेता संजय राउत ने क्यों कहा- मायावती और ओवैसी को मिले 'भारत रत्न', जानिए

चार राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी का अहमदाबाद में रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget