पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Inspector Avinash Season 2 इन दिनों अपने old-school cop drama style और performances की वजह से चर्चा में है. Series की कहानी 80s-90s के police dramas जैसी feel देती है, जहां एक ईमानदार inspector system, criminals और नेताओं से लड़ता नजर आता है. इस बार कहानी में emotional angle जोड़ने की कोशिश की गई है, जब Avinash का बेटा एक murder case में फंस जाता है. इसके बाद suspension, political pressure और family drama जैसे कई twists देखने को मिलते हैं. हालांकि कहानी और screenplay काफी predictable महसूस होते हैं और कई जगह series पुराने दौर की TV crime dramas जैसी लगती है.
Series का treatment भी काफी outdated नजर आता है. कई scenes में वही घिसे-पिटे dialogues, slow pacing और familiar cop drama moments देखने को मिलते हैं, जो audience पहले भी कई बार देख चुकी है. Emotional scenes भी उतना strong impact नहीं छोड़ पाते, जितनी उनसे उम्मीद की जाती है. यही वजह है कि 10 episodes की यह series कई जगह unnecessarily stretched महसूस होती है.
हालांकि performances इस series की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती हैं. Randeep Hooda एक बार फिर साबित करते हैं कि वह शानदार actor हैं. उनका intense look, dialogue delivery और screen presence कई scenes को बेहतर बनाते हैं. वहीं सबसे बड़ा surprise Urvashi Rautela देती हैं. उनकी balanced acting और confident screen presence viewers को चौंका सकती है. कई emotional scenes में उनका काम उम्मीद से बेहतर नजर आता है.
कुल मिलाकर strong performances के बावजूद Inspector Avinash Season 2 अपनी outdated storytelling और weak execution की वजह से ज्यादा असर छोड़ने में नाकाम रहती है
























