Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
आईसीयू में दुल्हन....अस्पताल में बारात....और खतरे के सिग्नल के बीच शादी....हैरान कर देने वाली ये कहानी...यूपी के गोरखपुर की है...वही गोरखपुर जहां शहनाइयों की गूंज…हाथों में मेहंदी…और सात फेरों के सपने के साथ एक लडकी अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन का इंतजार कर रही थी…लेकिन…शादी के सात फेरों से ठीक पहले उसकी किस्मत ने ऐसा करवट लिया…कि शादी के घर में मातम जैसा सन्नाटा पसर गया…जिस लड़की के घर बारात आने वाली थी…वो अचानक खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी…सिर से बहता खून…बेसुध हालत…और परिजनों की चीखें…लेकिन फिर…एक ऐसा फैसला हुआ…जिसकी तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया....बारात शादी के मंडप नहीं…बल्कि अस्पताल पहुंची…दूल्हा सेहरा बांधकर आईसीयू में दाखिल हुआ…और फिर मशीनों की बीप के बीच…ऑक्सीजन सपोर्ट पर लेटी दुल्हन की मांग में भर दिया सिंदूर…

























