एक्सप्लोरर

MCD में बीजेपी या कांग्रेस आई तो बिजली-पानी के रेट बढ़ेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दो सालों में जितना काम किया है उतना दूसरी सरकारों ने 20 साल में नहीं किया होगा. केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी सरकार के दो साल के कामकाज की तुलना में बीजेपी की राज्य सरकारों के काम के मुद्दे पर अमित शाह उनसे बहस कर लें.

केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया कि अगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस की सरकार बन गई तो केंद्र सरकार बिजली और पानी दिल्ली सरकार से लेकर नगर निगम को सौंप देगी और बिजली-पानी के रेट बढ़ जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि ये बात उन्हें एक बीजेपी नेता ने बताई, क्योंकि 1998 से पहले बिजली और पानी नगर निगम के अंदर आते थे. पूर्वी दिल्ली के पूर्वांचल बहुल इलाके बुराड़ी की सभा में केजरीवाल ने जम कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. बिजली सब्सिडी के बाद दिल्ली के बिजली बिल की तुलना बीजेपी शाषित गुजरात, मुम्बई और कांग्रेस शाषित बंगलुरु के बिजली बिल से करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह दिल्ली की तरह अपने राज्यों में बिजली सस्ती करके दिखाएं. केजरीवाल ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार खत्म करके उन्होंने पैसे बचाए जिस वजह से मुफ्त पानी देने से लेकर स्कूलों में सुधार हो रहा और लोगों का मुफ्त इलाज दवा, जाँच की सुविधा सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक में दी जा रही है. केजरीवाल ने अपने एलान को दुहराते हुए कहा कि नगर निगम में आप की सरकार बनी तो वो लोगों का हॉउस टैक्स खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि एक साल में ना सिर्फ दिल्ली को साफ सुथरा बना कर दिखाएंगे बल्कि MCD को मुनाफे में भी ला देंगे. केजरीवाल ने कहा कि विरोधी मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं लड़ता बहुत हूँ. उन्होंने कहा कि मैं लोगों के लिए लड़ता हूँ. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में लोगों से पूछा कि "मैं लड़ूँ या ना लड़ूँ"? लोगों ने जवाब दिया "लड़ो". हालाँकि भाषण में एक बार भी केजरीवाल ने मोदी का नाम नहीं लिया. बीच में मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने जरूर कहा कि 2 सालों में वो केवल एक बार विदेश गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget