एक्सप्लोरर

LIVE: दिल्ली में मुख्यसचिव से मारपीट के मामले में AAP विधायकों पर केस दर्ज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है.

नई दिल्ली: दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित बदसुलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब मुख्य सचिव से बदसलूकी के आरोपों के बीच अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार ने सचिवालय में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन और आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान से मारपीट का आरोप लगा दिया है. आरोप है कि दोनों से दिल्ली सचिवालय में हाथापाई की गई. इस दोतरफा आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली सरकार और उसके अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं. इस घटना के विरोध में दिल्ली के अफसर हड़ताल का एलान करके पीछे जरूर हट गए हैं, लेकिन उन्होंने ये धमकी जरूर दी कि वो दफ्तर जाएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे. जबकि जिस विधायक पर मुख्य सचिव के साथ बदसुलूकी का आरोप है उन्होंने मुख्य सचिव के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी.

LIVE UPDATES:

06.45 PM: दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश की शिकायत पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान और अन्य के खिलाफ FIR, पुलिस ने दर्ज किया सरकारी मुलाजिम से मारपीट का केस

06. 30 PM: अंशु प्रकाश के समर्थन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रही है बीजेपी

LIVE: दिल्ली में मुख्यसचिव से मारपीट के मामले में AAP विधायकों पर केस दर्ज

05.20 PM: उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्य सचिव के सभी आरोपों को खारिज किया और बेबुनियाद बताया. सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के गुंडे कुछ कर्मचारी को भड़का कर प्रोटेस्ट करवा रहे हैं. ये लोग दिल्ली सरकार के काम को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. राशन को लेकर कैबिनेट बैठक होने वाली थी लेकिन नहीं हो पाई.

04.20 PM: आशीष खेतान ने कहा- दिल्ली सचिवालय जहाँ से दिल्ली सरकार चलती है, जहाँ पर CM बैठते है वहाँ पर दिल्ली पुलिस द्वारा उन गुंडों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, मुझे बचाने के लिए भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, सारी फुटेज CCTV में है, दिल्ली पुलिस ने अब तक क्या कार्यवाही की?

04.15 PM: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली पुलिस पर जल्द कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ''हमारे साथ बदसलूकी हुई. क्या वे कर्मचारी थे? या फिर बाहर के लोग थे? वो सभी लोग सचिवालय में अंदर कैसे आए? कौन इन्हें प्रवोक कर रहा है और किसकी शह पर ये लोग ऐसा कर रहे हैं. अभी तक दिल्ली पुलिस ने क्या कार्रवाई की है? दिल्ली सचिवालय के अंदर लोगों ने मंत्रियों पर हमला किया.  क्या किसी और राज्य के सचिवालय में मंत्रियों पर हमला हो जाएगा और सीसीटीवी में सब कैद होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी और कोई गिरफ्तारी नहीं होगी. मैंने गृहमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है जहां उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि कौन दोषी है. और फिर कहते हैं कि कि जांच के आदेश दिए हैं. पहले पता करना चाहिए था कि किसकी गलती है और किसकी नहीं है. उसके बाद देश के गृहमंत्री होते ही आपको फैसला करना चाहिए था.''

03:35 PM गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ जो हुआ है उससे वो गहरे तकलीफ में हैं. सिविल सर्विसेस के अधिकारियों को पूरे सम्मान और बेखौफ काम करनी की आजादी होनी चाहिए.

02:53 PM  कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि इस पूरी घटना के पीछे अरविंद केजरीवाल हैं, क्योंकि वो सरकार चलाने में नाकाम साबित हुए हैं.

02:53 PM दिल्ली के ओखला से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान का कहना है कि ये आरोप गलत है कि विधायकों ने मुख्य सचिव से धक्का मुक्की की.

02:10 PM - इस मामले में बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

पूरा मामला

सबसे पहले दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया. आरोप के मुताबिक केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल ने मुख्य सचिव के साथ बदसुलूकी की.

इस आरोप के बाद आप विधायक प्रकाश जरवाल ने एलजी से मुख्य सचिव के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई की माँग की. विधायक का आरोप है कि मुख्य सचिव ने उनके और विधायक अजय दत्त के ख़िलाफ़ जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया.

लेकिन इस पूरे मामले में तब नया घटनाक्रम जुड़ गया जब सीएम के मीडिया सलाहकारों ने कहा कि दिल्ली सचिवालय पर अफसरों ने मंत्री इमरान हुसैन और आप नेता आशीष खेतान के साथ मारपीट की. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल सरकार और पार्टी ने मुख्य सचिव के आरोपों को बेबुनियाद बताया और ये भी कहा कि मुख्य सचिव राज्यपाल के इशारों पर काम कर रहे हैं.

अफसरों की मांग

केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव से बदसलूकी के बाद दिल्ली के अफसरों ने पहले हड़ताल का एलान किया था लेकिन थोड़ी देर बाद वो पीछे हट गए. दिल्ली IAS एसोसिएशन और दिल्ली सबऑर्डिनेट बोर्ड के अधिकारियों ने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ मुलाकात की. अफसरों ने आरोपी विधायक प्रकाश जरवाल को बर्खास्त करने की मांग की. मुख्य सचिव से बदसलूकी पर दिल्ली के अफसरों में काफी नाराजगी है.

दिल्ली के अफसरों का कहना है कि वो हड़ताल पर नहीं हैं, बल्कि वो दफ्तर जाएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे. उनकी मांग है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगते और मुख्य सचिव माफ नहीं कर देते तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे और अपना काम नहीं करेंगे.

एक अफसर डीएन सिंह ने ने कहा कि उनके 30 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुख्य सचिव के साथ ऐसा सुलूक किया गया हो.

आप की सफाई अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को खारिज किया है और कहा कि ऐसी कोई बदसुलूकी नहीं हुई है. आप नेता आतिशी मारलेना का कहना है, मुख्य मंत्री के आवास पर विधायकों की बैठक थी. मुख्य सचिव ने विधायकों के सवाल के जवाब देने से यह कहकर मना किया कि वो आप के नहीं, एलजी को जवाबदेह हैं.

कुछ विधायकों के खिलाफ मुख्य सचिव ने गंदे शब्द भी इस्तेमाल किए. ये गलत खबर है कि टीवी एड को लेकर मीटिंग में बहसबाज़ी हुई. सारी बहस इस बात को लेकर थी कि कैसे बड़ी संख्या में परिवारों को राशन नहीं मिल रहा है.

आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर में प्रकाश को दिल्ली सरकार को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. अधिकारियों के साथ तीखे रिश्ते को लेकर आप की सरकार का इतिहास पुराना है.

साल 2015 में तत्कालीन एलजी नजीबजंग ने शकुंतला गैमलिन को मुख्य सचिव नियुक्त किया था. गैमलिन की नियुक्ति की आम आमदी पार्टी की सरकार ने भारी विरोध किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget