एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल, क्या बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराना पाप है?

दिल्ली के सीएम ने कहा- 2014 में PM ने स्वच्छ भारत का एलान किया था. मैं खुद एक बस्ती में झाड़ू लेकर सफाई करने गया था. उन्होंने कहा, जब-जब भारत की बात आती है हमारे लिए कोई बीजेपी या कांग्रेस नहीं है सब देश है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या बुजुगों को राम मंदिर का दर्शन कराना पाप है. केजरीवाल ने कहा- “जब से मैंने कहा कि बुजुर्गों को फ्री में राम मंदिर के दर्शन कराऊंगा तो बीजेपी और कांग्रेस विरोध कर रहे हैं.  क्या अपने बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराना गलत है. क्यों विरोध कर रहे हैं समझ नहीं आता.”

अरविंद केजरीवाल कहा- पिछले डेढ़ महीने में कई राज्य में बजट पेश किया गया. सबने घाटे का बजट पेश किया लेकिन दिल्ली अकेला राज्य है जिसने सरप्लस बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट पेश किया गया. दिल्ली के कण-कण में देशभक्ति की भावना होगी. देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा. बच्चों में देशभक्ति की भावना भरी जाएगी.

केजरीवाल बोले- 500 जगहों पर फहराएंगे तिरंगा

केजरीवाल ने आगे कहा- राष्ट्रीय राजधानी में 500 जगह सरकार बड़े-बड़े तिरंगे फहराएगी. जब भी तिरंगा देखते हैं तो मन बोल उठता है भारत माता की जय. जब भी तिरंगा देखते हैं तो बॉर्डर पर शहीद हो सैनिकों की तस्वीर मन में आ जाती है. मुझे समझ नहीं आ रहा जबसे ये एलान किया गया है बीजेपी और कांग्रेस इसका विरोध कर रहे हैं? क्यों कर रहे हैं मुझे समझ नहीं आ रहा?

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा- “2014 में PM ने स्वच्छ भारत का एलान किया था. मैं खुद एक बस्ती में झाड़ू लेकर सफाई करने गया था. जब-जब भारत की बात आती है हमारे लिए कोई बीजेपी या कांग्रेस नहीं है सब देश है. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि हमारे देश का तिरंगा भारत मे नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा, इस्लामाबाद में फहराया जायेगा? ”

'बजट में 2048 का ओलंपिक दिल्ली में कराने का सपना देखा' 

उन्होंने आगे कहा- "इस बजट में हमने सपना देखा है कि 2048 का ओलिम्पिक खेल दिल्ली में कराया जायेगा. IOA ने कहा हमसे पूछना चाहिए था. मै कहना चाहता हूं कि हम अकेले आयोजन नहीं कर सकते, ये भारत के लिए गर्व की बात है और हम केंद्र के पास भी जाएंगे, IOA के पास जाएंगे. सारा देश मिलकर पार्टिसिपेट करेगा."

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का मल्टीप्लेक्स, ऑफिस, होटल और हॉस्पिटल को आदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों को आरक्षित करें 5% पार्किंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget