एक्सप्लोरर

7 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में CBI ने MCD के इंजीनियर समेत दो को किया गिरफ्तार

CBI Arrests MCD Engineer: सीबीआई (CBI) के मुताबिक गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर MCD के प्रीत विहार इलाके में तैनात है. सीबीआई ने बेलदार सुखदेव को भी गिरफ्तार किया है.

CBI Arrests MCD Engineer: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक जूनियर इंजीनियर को उसके बेलदार समेत मात्र 7000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर दिल्ली नगर निगम के प्रीत विहार इलाके में तैनात है और उसका नाम नीरज कुमार है. इसके अलावा उसके साथ दिल्ली नगर निगम में बेलदार सुखदेव को भी गिरफ्तार किया है.

सीबीआई को इस मामले में शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता अपनी दुकान के आगे निर्माण कराने के लिए कुछ सामान गिरवा रहा था. आरोप है कि सड़क पर सामान रखने के बदले पहले बेलदार ने उससे संपर्क किया और उससे सड़क से सामान हटाने को कहा. यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता को कहा गया कि यदि वह सड़क पर सामान रखना चाहता है तो उसे इसके लिए कुछ सेवा पानी करनी होगी. 

आरोप है कि इस मामले में रिश्वत की बाबत जो बातचीत हुई वह रिश्वत जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार तक पहुंचनी थी. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच की इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर मात्र 7 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे बेलदार और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा मामले की जांच जारी है.

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना, कहा- मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन...

ED Raids: 325 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने 19 जगहों पर की छापेमारी, 85 लाख रुपये और ऑडी Q7 जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget