एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: दिल्ली में शुक्रवार से शुरू होगा बजट सत्र, एलजी के अभिभाषण पर सब की निगाह, ये है कारण

Delhi Budget Session 2023: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र दस दिन बढ़ाने की मांग की है. बीजेपी आप पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को लेकर निशाना साध रही है.

Delhi Budget Session 2023: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार (17 मार्च) से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र के पहले दिन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का अभिभाषण होगा जबकि मंगलवार (21 मार्च) को बजट पेश किया जाएगा. 

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का ये पहला ऐसा बजट होगा जिसे मनीष सिसोदिया पेश नहीं करेंगे. दरअसल  सिसोदिया की गिरफ्तारी और फिर इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है. ऐसे में इस साल का बजट कैलाश गहलोत पेश करेंगे. इस बजट सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. 

किस पर नजह होगी? 
बजट सत्र की शुरुआत एलजी विनय कुमार सक्सेना  के अभिभाषण से होनी है, लेकिन केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच पिछले कुछ समय से लगातार तनातनी चल रही है. इसे देखते हुए सबकी निगाह  के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) के अभिभाषण पर भी रहने वाली है कि आख़िर वो किस तरह की बातें अपने भाषण में शामिल करते हैं. 

बीजेपी ने क्या मांग की? 
केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की कथित भ्रष्टाचार मामलों में गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमलावर है. यह ही वजह है कि बीजेपी ने इस बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात भी कही है. इसके साथ ही बीजेपी ने तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बजट सत्र को दिन बढ़ाने की मांग भी की है. 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था. इस नीति को लागू करने में कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सिफारिश की थी. 

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: BRS नेता के. कविता को राहत नहीं, ED से पूछताछ के खिलाफ याचिका पर SC ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget