एक्सप्लोरर

NRC मुद्दा: बीजेपी ने केजरीवाल और विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

केजरीवाल ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पर यह कह कर तंज कसा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू की गई तो मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर से जाना होगा. शिकायत दिल्ली बीजेपी के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है.

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि वे यह 'अफवाह' फैला रहे हैं कि अगर शहर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को यहां से जाना होगा. यह शिकायत दिल्ली बीजेपी के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है. इसमें यह भी दावा किया गया है कि केजरीवाल और भारद्वाज के बयान शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

मनोज तिवारी दिल्ली में एनआरसी की मांग कर रहे हैं

गौरतलब है कि एक दिन पहले केजरीवाल ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पर यह कह कर तंज कसा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू की गई तो मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर से जाना होगा. तिवारी शहर में रहने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें निकालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी की मांग कर रहे हैं.

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दी गई शिकायत में कहा गया है, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधायक सौरभ भारद्वाज मीडिया के जरिए एनआरसी के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे है, जो लोगों को दुविधा में डाल सकता है और शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए भी खतरा हो सकता है.'' शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है.

दिल्ली की तुलना बीजेपी शासित राज्यों से करनी चाहिए- भारद्वाज

भारद्वाज ने 'आप' सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, ''उन्हें 'आप' सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है जिससे वे घबराए हुए हैं. बीजेपी विभाजनकारी चीजों को मुद्दा बनाने के लिए बेताब है. उन्हें बिजली, पानी की आपूर्ति, शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक, डेंगू रोकथाम, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली की तुलना बीजेपी शासित राज्यों से करनी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि तिवारी को महाराष्ट्र में शिवसेना...बीजेपी गठबंधन द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब लोगों के साथ अपमानजनक बर्ताव और हिंसा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

भारद्वाज ने बुधवार को तिवारी से पूछा था कि क्या उनके पास 1971 से दिल्ली में रहने का सबूत है. दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने शिकायत में आरोप लगाया, ''केजरीवाल और भारद्वाज ने जानबूझकर कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी लागू की जाती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को दिल्ली से जाना होगा.''

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: फॉर्मूला तय, बीजेपी 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget