एक्सप्लोरर

Theft on Flights: 110 दिन में 200 बार किया फ्लाइट्स से सफर, बीच उड़ान ही उड़ाए लाखों के जेवर, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Robbery In Flights: दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में सफर करने के दौरान लाखों के गहने चुराने के आरोप में दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ये शख्स बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था.

Flight Robber Arrested: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो हवाई यात्राओं के दौरान यात्रियों के सामान, उनके हैंडबैग से गहने और अन्य कीमती सामान चुराने का आरोपी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी राजेश कपूर चोरी करने के लिए फ्लाइट्स में चढ़ता था और पिछले साल से अब तक उसने 110 दिनों में 200 फ्लाइट्स से सफर किया है. 

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि राजेश कपूर को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है. यहां उसने चोरी किए हुए सारे आभूषण छिपा रखे थे. वह इन्हें 46 वर्षीय शरद जैन नाम के व्यक्ति को बेचने की योजना बना रहा था. उसे भी करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया गया है.

रंगनानी ने कहा कि पिछले तीन महीनों में अलग-अलग उड़ानों में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए, जिसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे से एक समर्पित टीम का गठन किया गया था.

फ्लाइट में चुराता था लाखों के गहने 

पुलिस आयुक्त का कहना है कि बीते तीन महीनों में दो अलग-अलग फ्लाइट्स में चोरी के मामले सामने आए थे. पहला मामला 11 अप्रैल को आया, जिसमें 7 लाख के आभूषण चोरी हुए थे और दूसरा मामला 2 फरवरी को आया, जिसमें 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई थी. इसके बाद IGI पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया था.

टीम ने मामलों की जांच की और एक संदिग्ध को शॉर्टलिस्ट किया, जो उन दोनों फ्लाइट्स में सफर कर रहा था, जिनमें चोरी हुई थी. जिस एयर लाइन से वह यात्रा कर रहा था उससे संदिग्ध का नंबर निकाला गया लेकिन बुकिंग के समय उसके द्वरा फर्जी नबंर दिया गया था.

जुए में खर्च किए पैसे

पुलिस द्वारा जांच के बाद राजेश कपूर का नंबर निकाला गया और उसे पकड़ा गया. पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने हैदराबाद जैसे पांच मामलों में शामिल होने की बात कबूल की और बताया कि उसने इन पैसोंं को जुए में खर्च किया. 

बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश 11 मामलों में आरोपी पाया गया है, जिसमें से पांच मामले हवाई अड्डों के थे. आरोपी कमजोर यात्रियों, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता है. कई बार तो सामान चुराने के लिए वह अपनी सीट भी एक्सचेंज करवा लेता था. पहचान छिपाने के लिए वह अपने मृत भाई के नाम से टिकटें बुक करता था. 

यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath On Ram Mandir: कुछ ऐसी है योगी आदित्यनाथ को लेकर लोगों में दीवानगी, बनवा लिया बाबा का टैटू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget