एक्सप्लोरर

'वे कौन होते हैं?' केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी को बताया BJP का CM उम्मीदवार तो भड़क गए अमित शाह

Delhi Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीति पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल के दावे पर गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है.

Delhi Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (11 जनवरी) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. 

वहीं, भाजपा ने इसे बेबुनियाद अफवाह बताकर खारिज कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप नेता पर राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. 

गृह मंत्री अमित शाह ने किया पलटवार

गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा, "क्या केजरीवाल भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय कर सकते हैं? वह ऐसे दावे करने वाले कौन होते हैं?" अमित शाह ने केजरीवाल पर जनता की धारणा को प्रभावित करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली की जनता उनके हथकंडों को समझती है. 

अरविंद केजरीवाल ने किया था ये बड़ा दावा

अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भाजपा अगले एक या दो दिन में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करेगी. उन्होंने बिधूड़ी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी ताकि दिल्लीवासी तय कर सकें कि नेतृत्व करने के लिए कौन बेहतर है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब बिधूड़ी की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी, तो मैं प्रस्ताव करता हूं कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आप उम्मीदवार और भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बीच दिल्ली की जनता, देश और मीडिया के सामने सार्वजनिक बहस होनी चाहिए."

वीरेंद्र सचदेवा ने भी साधा निशाना

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर खुद उनकी महत्वाकांक्षाएं हैं. वीरेंद्र ने कहा, "केजरीवाल को कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए और जानना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय की शर्तों के अनुसार, वह मुख्यमंत्री पद की शपथ भी नहीं ले सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget