जल संकट से निपटेगी दिल्ली सरकार, यमुना में जल संचयन परियोजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी
केजरीवाल ने कहा कि डूब क्षेत्र में छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएंगे जो यमुना के अधिक जलस्तर के जल का संचय करेंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए पांच सदस्यों वाली एक टीम गठित की गई है और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक जमा करने को कहा गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के डूब क्षेत्र में जल के संरक्षण के लिए एक पायलट परियोजना, पल्ला और वजीराबाद क्षेत्र में एक बड़ा जलाशय बनाने की घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि डूब क्षेत्र में छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएंगे जो यमुना के अधिक जलस्तर के जल का संचय करेंगे.
केजरीवाल ने कहा, ''यह जल नीचे जाएगा और भूजल का संभरण करेगा. दिल्ली के मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.'' केजरीवाल ने कहा कि सरकार तालाब बनाने के लिए किसानों से जमीन किराए पर लेगी.
Big news for Delhiites:
The cabinet has today taken a major decision on making our city self sufficient in meeting it's water demands. Natural water storage in River Yamuna Floodplains to be tested this Monsoon .@gssjodhpur — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 2, 2019
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए पांच सदस्यों वाली एक टीम गठित की गई है और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक जमा करने को कहा गया है.
यह भी देखें























