एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर, निगरानी के लिए बने 44 दल

सुप्रीम कोर्ट 10 दिनों के लिए राजधानी में निर्माण कार्य पर रोक लगा चुका है. साथ ही 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने के भी आदेश निकल चुके हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हवा का प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401 पहुंच गया है. दिल्ली के 18 इलाकों में हवा बेहद खराब है. आनंद विहार इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर 467 पहुंच गया है.

दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर 400 के स्तर को पार कर गया है जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है. दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नजर ऱखने के लिए अलग-अलग एजेंसियों के करीब 44 संयुक्त दलों को नियुक्त किया जा रहा है ताकि वायु प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर लगाम कसी जा सके.

सुप्रीम कोर्ट 10 दिनों के लिए राजधानी में निर्माण कार्य पर रोक लगा चुका है. साथ ही 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने के भी आदेश निकल चुके हैं.

WHO की चिंतित करने वाली रिपोर्ट इसी बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएयओ) की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक 2016 में भारत में पांच साल से कम उम्र के करीब एक लाख बच्चों की जहरीली हवा के प्रभाव में आने से मौत हो गई. साथ ही, इसमें बताया गया कि निम्न एवं मध्यम आय-वर्ग के देशों में पांच साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे 2016 में हवा में मौजूद महीन कण (पीएम) से होने वाले वायु प्रदूषण के शिकार हुए.

नाइट्रोजन ऑक्साइड तीन सबसे बड़े 'हॉटस्पॉट' भारत में इस बीच, ग्रीनपीस द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भारत के प्रदूषण स्तर की बहुत ही भयावह तस्वीर पेश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन के विश्व के तीन सबसे बड़े ‘‘हॉटस्पॉट’’ भारत में हैं और इनमें से एक दिल्ली-एनसीआर में है. पीएम2.5 और ओजोन के निर्माण के लिए नाइट्रोजन ऑक्साइड जिम्मेदार होता है.

सरकारें एक दूसरे पर लगा रहीं आरोप बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली की आप सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा, पंजाब और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''पूरा साल दिल्ली में प्रदूषण ठीक रहा. पर इस वक़्त हर साल दिल्ली को हरियाणा, केंद्र और पंजाब की भाजपा और कांग्रेस सरकारों की वजह से दम घोंटने वाले प्रदूषण को झेलना पड़ता है. हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद ये कुछ करने को तैयार नहीं. इन राज्यों के किसान भी अपनी सरकारों से परेशान हैं.''

केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि आप सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए बुनियादी कदम उठाने में असफल रही. हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल केंद्र एवं राज्य सरकारों पर हमला बोल कर “अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट सकते.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget