एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से थोड़ी राहत, कल SC में होगी सुनवाई, तीन राज्यों के मुख्य सचिव होंगे पेश

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से आज थोड़ी राहत मिली. हल्की हवा की वजह से जहरीली धुंध की चादर दिन में नहीं दिखी. आज दिनभर एक्यूआई 350 के करीब रहा.

नई दिल्ली: दिवाली के बाद आज पहली बार दिल्ली वासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली. आसमान साफ दिखा, धुंध की चादर धूप आने के साथ सिमट गई. इस बीच कल सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान पंजाब, हरियाणा और यूपी के मुख्य सचिव शीर्ष अदालत में मौजूद रहेंगे.

सोमवार को कोर्ट ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए जानना चाहा था कि इन राज्यों ने पराली जलाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की है. साथ ही, कोर्ट ने कहा था कि ऐसी घटनाओं के लिए अब सीधे प्रशासन के अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ‘आपात स्थिति से बदतर हालात’ में लोगों को मरने के लिये नहीं छोड़ा जा सकता. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उसके आदेश के बावजूद निर्माण कार्य और तोड़फोड़ की गतिविधियां करने वालों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाए. पीठ ने कहा था कि इलाके में यदि कोई कूड़ा-करकट जलाते पाया गया तो उस पर 5,000 रुपया जुर्माना लगाया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर मंगलवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए खुद से एक नया मामला दर्ज किया, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी. जस्टिस अरूण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की विशेष पीठ स्वत: संज्ञान वाले इस मामले की सुनवाई प्रदूषण पर लंबित अन्य विषयों के साथ करेगी. इस मामले का शीर्षक ‘दिल्ली और इससे लगे इलाकों में वायु प्रदूषण का सतर्क करने वाला स्तर’ रखा गया है.

पीएम मोदी ने की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये किये जा रहे उपायों की समीक्षा की. कृषि मंत्रालय ने दावा किया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में एक अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 12.1 प्रतिशत गिरावट देखी गई.

प्रदूषण पर SC सख्त, कहा- पराली जलाने की घटना हुई तो चीफ सेक्रेटरी से लेकर ग्राम पंचायत तक सभी होंगे दोषी

आज कैसे रहे हालात? वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. मंगलवार रात नौ बजे ओवरऑल एक्यूआई 356 पर था. सोमवार को प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) 1000 के पार पहुंच गया था. नोएडा की बात करें तो आज पीएम 10 का स्तर 350 और पीएम 2.5 का स्तर 350 रहा.

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget