एक्सप्लोरर

बारिश से असम, त्रिपुरा-मणिपुर में आई भारी बाढ़, लोगों को बचाने पानी में उतरे IAS दिलीप सिंह

मौसम विभाग ने मेघालय और असम में और बारिश होने के साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं. पूर्वात्तर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बाढ़ के चलते मणिपुर में एक आईएएस ऑफिसर ने मिसाल कायम की है. यहां आईएएस ऑफिसर लोगों को बचाने के लिए पानी में उतर गए. आईएएस दिलीप सिंह की एक तस्वीर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में  नीले रंग की कमीज पहने दिलीप सिंह आधे पाने में डूबे हुए हैं और लोगों को मदद कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आईएएस दिलीप सिंह बाढ़ नियंत्रण विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं. इसी दौरान वह खुद भी पानी में उतरकर लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं. मणिपुर में बाढ़ से हालात इतने खराब हैं कि मणिपुर सरकार के मुख्य सचिव को भी नाव से ऑफिस जाना पड़ा. त्रिपुरा में 24 घंटे में 3500 परिवार बेघर  पूर्वोत्तर में भारी बारिश के कारण अकेले त्रिपुरा में ही पिछले 24 घंटे में 3500 परिवार बेघर हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह से पश्चिमी त्रिपुरा के सदर उप-क्षेत्र में 500 से अधिक परिवारों के मकान बाढ़ में डूब जाने के कारण उन्हें छह राहत शिविरों में ले जाया गया है. राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 3500 परिवारों को 89 राहत शिविरों में ले जाया गया है. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण इम्फाल घाटी में बाढ़ आ गई है. वहीं, पूर्वी इम्फाल, पश्चिमी इम्फाल, थौबल और बिष्णुपुर लगभग डूब गए हैं. असम में 222 गांवों में 1,48,912 लोग प्रभावित  असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण असम के 222 गांवों में 1,48,912 लोग प्रभावित हुए हैं. नाधर क्षेत्र में लोंगाई नदी से पानी बाहर आने के कारण करीमगंज की बराक घाटी सबसे अधिक प्रभावित हुई है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने जिले से 124 लोगों को निकाला है. अधिकारियों ने 71 राहत शिविर सक्रिय कर दिए हैं. आज मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने असम में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया है. बारिश से असम, त्रिपुरा-मणिपुर में आई भारी बाढ़, लोगों को बचाने पानी में उतरे IAS दिलीप सिंह इंफाल घाटी में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद मौसम विभाग ने मेघालय और असम में और बारिश होने के साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. शिक्षा निदेशालय (स्कूल) ने जिरिबाम जिले को छोड़कर पूरी इंफाल घाटी में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में आज और कल के लिए अवकाश की घोषणा की है. वैसे आज सुबह बारिश थम गयी लेकिन मौसम विभाग ने 15 जून तक बारिश होने का अनुमान लगाया है. थाउबॉल जिले में कम से कम सौ मकानों में उफनती थाउबॉल नदी का पानी घुस गया. ऐसे में लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली. अधिकारियों के अनुसार राजधानी इंफाल के मिनुथोंग में इंफाल नदी अधिकतम बाढ़ स्तर पर बह रही है. इरिलबुंग और लिलोंग नदियां भी खतरे के निशान पर बह रही हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget