एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के कपाट खुले, बाबा के दर्शन के लिए जुटने लगे भक्त

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल थपलियाल ने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर में अभी भी भारी बर्फ जमी हुई है, लेकिन मंदिर जाने वाले रास्ते को को साफ कर दिया गया है.

देहरादूनः उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट आज खुल गए. सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर बाबा केदार के द्वार खोल दिए गए. पट खुलने के बाद अब अगले छह महीने तक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. आज सैंकड़ों की संख्या में बाबा के भक्त जयकारा लगाते हुए मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे.

कपाट खोलने की तारीख और समय की घोषणा महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में की गई थी.

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल थपलियाल ने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर में अभी भी भारी बर्फ जमी हुई है, लेकिन मंदिर जाने वाले रास्ते को को साफ कर दिया गया है. इलाके में आईटीबीपी के जवानों ने भी सफाई अभियान चलाया था.

रुद्रप्रयाग जिले में 11,755 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में जनवरी-फरवरी में हुई भारी बर्फबारी के बाद काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद सरकार ने 15 से 20 फुट की ऊंचाई तक फैली बर्फ को साफ करने और नष्ट हुई संरचनाओं को फिर से बनाने का काम किया था.

सरकार ने लगभग 3000 तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ में रात को ठहरने की व्यवस्था की है. अधिकांश बर्फ पहले ही पिघल चुकी है, लेकिन केदारनाथ में अभी भी 4 से 5 फुट बर्फ है, जिसका तीर्थयात्री आनंद ले सकते हैं. थपलियाल ने कहा, "हमारी ओर से, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों की यात्रा के सुचारु संचालन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं."

हालांकि, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अभी भी एक पुल खराब स्थिति में है, जिस पर मरम्मत कार्य जारी है. जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पुनर्निर्माण के सभी कार्य सात मई तक पूरे हो जाएंगे। वहीं गंगोत्री मंदिर का कोई मुद्दा लंबित नहीं है."

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चारों धर्मस्थलों की सफल यात्रा का तीर्थयात्रियों को आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, "चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और विभिन्न अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा."

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, जिन्हें सामूहिक रूप से चारधाम कहा जाता है, हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद हो जाते हैं और छह महीने के अंतराल बाद अप्रैल-मई में फिर से खोल दिए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget