एक्सप्लोरर

Defence News: लेजर-गाइडेड एंटी-टैंक मिसाइल से खौंफ खाएंगे भारत के दुश्मन, जानिए क्या है इसकी खासियत

Laser-Guided Anti Tank Missiles: रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने जानकारी देते हुए कहा है कि लेजर-गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक लक्ष्यों को नष्ट कर दिया.

Indigenous Laser-Guided Anti Tank Missiles: भारत अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भारत ने गुरुवार को लेजर-गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया. लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल भारत के दुश्मनों की नींद उड़ाने में सक्षम है. महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सैन्य प्रतिष्ठान में स्वदेशी रूप से विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) का सफल टेस्ट किया. 

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि मिसाइलों ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक लक्ष्यों को नष्ट कर दिया. मंत्रालय ने कहा है कि स्वदेशी रूप से विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा मुख्य युद्धक टैंक (MBT) अर्जुन से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया.

लेजर-गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल की खासियत?

डीआरडीओ (DRDO) ने लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया है. मौजूदा वक्त में स्वदेशी युद्धक टैंक अर्जुन की 120 मिमी राइफल्ड गन से इस नई टेक्निक का परीक्षण किया. लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सफल रहा. ये मिसाइल पास के टारगेट को तो मार गिराता ही है साथ ही दूर के टारगेट को भी भेदने में सक्षम है.

बख्तरबंद गाड़ियां भी नहीं बच सकती

डीआरडीओ (DRDO) की ओर से विकसीत लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल स्वदेशी (Indigenous Laser-Guided Anti Tank Missiles) तौर से विकसीत है. इसमें टैंडम हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक (Heat) वारहेड लगा है. ये बेहद ही अत्याधुनिक हैं. ये एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर कवच वाले बख्तबंद व्हीकल को बर्बाद करने में सक्षम है. मौजूदा दौर में कोई टैंक या बख्तबंद गाड़ियों का इस मिसाइल से बच पाना मुश्किल है. ये मिसाइल दुश्मनों को आसानी से हमला कर उनके तोपों को बर्बाद कर सकती है.

इसे भी पढ़ेंः-

Chinese Attack: युद्धाभ्यास के बहाने चीन का ताइवान-जापान पर मिसाइल हमला! दुनिया में हड़कंप, ड्रैगन के अटैक पर दोनों देशों ने ये कहा

Monkeypox in US: तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब तक इतने मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget