एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने हिजाब बैन पर कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- महिलाओं पर नहीं होनी चाहिए पाबंदी

राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने साफ तौर से कहा कि हमारे देश की किसी भी क्षेत्र या धर्म की हों हमारी बेटियों पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए.

हिजाब बैन पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसला का स्वागत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर से कहा कि महिलाओं पर किसी भी तरह की पांबदी नहीं होनी चाहिए. रक्षा मंत्री ने कहा सभी धर्मों को स्कूल-कॉलेज की यूनिफार्म का पालन करना चाहिए.

मंगलवार को फिक्की-लेडीज ऑर्गेनाईजेशन (फिक्की-एफएलओ) की महिलाओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता उस समाज या देश का  विकास नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने साफ तौर से कहा कि हमारे देश की किसी भी क्षेत्र या धर्म की हों हमारी बेटियों पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्कूल के ड्रेस कोड का सभी धर्मों और मजहब को पालन  करना चाहिए. 

वैदिक काल से लेकर मौजूदा समय तक समाज और देश की प्रगति में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं सेना की हर विंग में ना केवल काम कर रही है बल्कि उन्हें स्थायी कमीशन तक दे दिया गया है. एनडीए परीक्षा में 2 लाख लड़कियों के हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ता रहेगा. 

'भारत की जीडीपी 27 प्रतिशत तक बढ़ सकती है'

अर्थव्यवस्था में महिलाओं के भागीदारी पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने वर्ष 2015 में आईएमएफ की पूर्व चैयरपर्सन के हवाले से कहा कि अगर भारत में महिलाओं का वर्क फोर्स पुरुषों के बराबर हो जाए तो भारत की जीडीपी 27 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. हालांकि उन्होंने खुद इस आंकड़े पर हैरानी जताई. लेकिन फिक्की ऑडिटोरियम में मौजूद सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि वे ऐसा करके दिखाएंगी. 

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने स्वर-कोकिला लता मंगेशकर को मरणोपरांत सम्मानित किया. लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने ये अवार्ड ग्रहण किया. ये अवार्ड फिक्की-एफएलओ की तरफ से दिया गया था.

ये भी पढ़ें- चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर पीएम आवास पर बड़ी बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद

हार के बाद बड़े फेरबदल के लिए कांग्रेस तैयार! सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget