एक्सप्लोरर

Defence Expo: डिफेंस एक्सपो में कानपुर की कंपनी ने दिखाया डिजिटल टेक्नोलॉजी का कमाल

उत्तर प्रदेश की कंपनी ने तैयार की स्मार्ट-आरमरी. इस कंपनी ने इससे पहले तैयार की थी खास चिप वाली राइफल.

लखनऊ: इस बार डिफेंस एक्सपो में उत्तर प्रदेश की उन छोटी कंपनियों ने हिस्सा लिया है जो बहुत बड़े फाइटर जेट या तोप टैंक तो नहीं बनाती लेकिन डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए देश के सुरक्षाबलों के हथियारों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं.‌ कानपुर की एक‌ ऐसी ही कंपनी है जिसने सुरक्षाबलों के हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए एक 'स्मार्ट-आरमरी' तैयार की है.

अक्सर सुनने में आता है कि पुलिस थाने या फिर सेना की कोत से राइफल गायब हो गई है. कोत दरअसल हथियार रखने की जगह होती है जहां पर सैनिक अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद हथियारों को जमा करा देते हैं. ड्यूटी शुरू होने पर फिर उसी कोत यानी आरमरी से रजिस्टर पर एंट्री कर अपनी पिस्टल या फिर राइफल ले जाते हैं.

लेकिन डिफेंस एक्सपो में 'हंस एनर्जी' नाम की कंपनी ने हिस्सा लिया है जिसने एक स्मार्ट-आरमरी तैयार की है‌. कंपनी के युवा-मालिक गौरव पिलानिया ने एबीपी न्यूज को बताया कि इस स्मार्ट आरमरी से वही हथियार निकाला जा सकता है जो उस सैनिक को निर्धारित किया गया है. वो किसी और हथियार को कोत से बाहर नहीं निकाल पाएंगे.

फिंगरप्रिंट से खुलेगा डिजिटल आरमरी

गौरव के मुताबिक, स्मार्ट आरमरी में राइफल और पिस्टल को एक ऐसे खास खांचें में रखा जाता है जो सैनिक की फिंगरप्रिंट से ही खुलता है. कोई दूसरा शख्स उस हथियार को नहीं निकाल सकता. कंप्यूटर या फिर लैपटॉप से जुड़े होने के कारण उस सैनिक का डाटा वहां खुद से अपडेट हो जाता है. उसे किसी रजिस्टर इत्यादि पर कुछ लिखने-पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

चिप वाली गन बना चुकी है कंपनी 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले हंस एनर्जी ने एक ऐसी गन तैयार की थी जिसमें एक डिजिटल जीपीएस चिप लगी होती थी जिससे उस गन की लोकेशन का पता लगाया जा सकता था. ऐसा इसलिए किया गया था कि कश्मीर या फिर किसी दूसरे संवदेनशील इलाके में आतंकी अगर किसी जवान की गन या कोई दूसरा हथियार लेकर भाग खड़ा हो तो उसे ट्रैक किया जा सके. हाल ही में खबरें आई थी कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस तरह की गन का ऑर्डर किया है.

'हंस एनर्जी' का स्टैंड डिफेंस एक्सपो के यूपी पवैलियन में है. इस साल डिफेंस एक्सपो लखनऊ में कराने का मकसद ये भी है क्योंकि देश के दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर में से एक यूपी में है (दूसरा तमिलनाडु में है). यूपी सरकार की कोशिश है कि देश-विदेश की छोटी बड़ी कंपनियां को डिफेंस कोरिडोर में स्थापित किया जा सके. इससे देश की ताकत तो बढ़ेगी ही साथ ही उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

यही वजह है कि कानपुर की जानी मानी कंपनी 'लोहिया' अब डिफेंस‌ एंड एयरो स्पेस के क्षेत्र में कूद गई है और इजरायल की एक कम्पोजिट बनाने वाली कंपनी को खरीद लिया है. 'लोहिया' कंपनी ने अब यूपी के इंडिस्ट्रयिल कोरिडोर में अपना प्लांट शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे अफ्रीकी देश, हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

Defence Expo: रफाल को गेम चेंजर बनाने वाली मिसाइलों की प्रदर्शनी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget