एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा को लेकर आज फैसला आने की उम्मीद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिए संकेत

Amarnath Yatra 2021 Date: कोरोना महामारी के कारण पिछले साल प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था लेकिन इस बार इस यात्रा के शुरू होने के संकेत मिले हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर फैसला जल्द होगा. 

इस साल हिमालय के अमरनाथ शिखर पर विराजमान भगवान शंकर के प्रसिद्ध शिवलिंग दर्शन हो सकते हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिए हैं. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द ही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा आयोजित करने पर फैसला करेगी. हालांकि मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी तरह लोगों की सुरक्षा की समीक्षा नहीं की जाएगी, तब तक इस पर फैसला नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पिछले साल यात्रा नहीं हुई थी
हिमालय के ऊंचाई वाले हिस्से में 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव की गुफा के लिए 56-दिवसीय यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होनी है. यह यात्रा 22 अगस्त को समाप्त होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रा होगी, सिन्हा ने कहा,  मैं पहले ही कह चुका चुका हूं कि लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है. कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए हम जल्द ही इस पर फैसला करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि कब तक इस पर निर्णय लिया जाएगा तो उन्होंने कहा  शायद कल तक. 2020 में महामारी के कारण तीर्थयात्रा रद्द कर दी गई थी. 

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर अमित शाह के साथ बैठक 
इससे पहले, सिन्हा ने विकास की पहलों के अलावा, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, केंद्र सरकार तथा जम्मू कश्मीर प्रशासन के शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारी शामिल हुए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और वहां किए जा रहे सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारियों ने शाह को नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति के बारे में भी बताया.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी जून के आखिर तक जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ कर सकते हैं बैठक

संसदीय समिति ने Twitter से कहा- देश का कानून सर्वोपरि है, आपकी नीति नहीं, जुर्माना क्यों न लगाया जाए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget