एक्सप्लोरर

जिसे मृत मान अंतिम संस्कार किया वह हफ्ते भर बाद जीवित लौटा, परिवार से लेकर पुलिस तक सब रह गए हैरान

यह घटना राजसमंद जिले की कांकरोली की है. अस्पताल ने माना है कि उसके नर्सिंग व मोर्चरी स्टाफ में तालमेल के अभाव व गलती के कारण ऐसा हुआ.

जयपुर: राजस्थान के राजसमंद जिले में एक परिवार ने एक शव की पहचान अपने पारिवारिक सदस्य के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन वे एक सप्ताह बाद तब भौचक्के रह गए जब वह व्यक्ति सही सलामत घर वापस लौट आया जिसे परिजनों ने मृत मान लिया था. सम्बद्ध अस्पताल ने माना है कि उसके नर्सिंग व मोर्चरी स्टाफ में तालमेल के अभाव व गलती के कारण ऐसा हुआ.

पुलिस ने बताया कि यह घटना राजसमंद जिले की कांकरोली की है. पुलिस के अनुसार शराब का आदी ओंकार लाल (40) 11 मई को बिना परिवार को बताए उदयपुर चला गया और वहां उसे उसके लीवर में कुछ दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पुलिस ने बताया कि वहीं उसी दिन मोही इलाके से गोवर्धन प्रजापत को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते 108 एंबुलेंस से आर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई और उसका शव मुर्दाघर में रखवाया गया.

कांकरोली के थाना प्रभारी योगेंद्र व्यास ने बताया,' हमें अस्पताल अधिकारियों से एक पत्र मिला कि एक शव मुर्दाघर में तीन दिन से है और कोई वारिस सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि हमने शव की पहचान के लिए फोटो भी जारी किया.

वहीं 15 मई को दर्जन भर लोग अस्पताल आए और उस शव को ओंकार लाल गडुलिया का बताया. पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और परिवार के सदस्यों ने लिखित में दिया कि शव का पोस्टमार्टम किए बिना ही उन्हें सौंप दिया जाए ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें.

पुलिस ने भी बिना पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट करवाए शव सौंप दिया 
शव के हाथ पर निशान व शारीरिक बनावट एक जैसी होने के कारण परिवार के सदस्यों ने गलती से शव को ओंकार लाल का मान लिया. पुलिस ने भी बिना पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट करवाए शव उनको सौंप दिया.

व्यास ने कहा कि अगर शव की पहचान न हो तो मेडिकल बोर्ड द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाता है, डीएनए जांच करवाई जाती है. चूंकि शव की पहचान की गई और बिना पोस्टमार्टम के सौंपने का आग्रह किया गया था इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि इस शव का 15 मई को अंतिम संस्कार किया गया. ओंकार लाल के बच्चों ने शोक में सिर मुंडवा लिए लेकिन 23 मई को वे उस वक्त भौचक्क रह गए जब ओंकार लाल खुद घर पहुंचा गया .

बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि जिस शव का अंतिम संस्कार ओंकार लाल मानते हुआ किया गया वह दरअसल गोवर्धन प्रजापत का था. व्यास के अनुसार इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है क्योंकि अस्पताल के अधिकारियों ने शव को अज्ञात बताया था और सम्बद्ध लोगों ने उसकी पहचान कर उसे अपना परिजन बताया था.

अस्पताल ने भी मानी चूक 
इस बीच, अस्पताल के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह नर्सिंग और मुर्दाघर के कर्मचारियों की चूक है. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित पुरोहित ने कहा,'बड़ी संख्या में रोगी आर रहे थे. 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए उस मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह नर्सिंग और मुर्दाघर स्टाफ के बीच समन्वय की कमी का मामला है.' इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के अनुसार प्रजापत के तीन बच्चे थे जिन्हें उसकी तबीयत खराब होने के बाद शिशु कल्याणघर भेज दिया गया जबकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में ब्लैक फंगस बीमारी को महामारी घोषित किया गया, अब तक 773 मामलों की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget