एक्सप्लोरर

Parliament Session 2023: राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर जारी रहेगा बवाल, काले कपड़ों में प्रोटेस्ट, जानें 10 बड़ी बातें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है. ऐसा माना जा रहा है, संसद में आज इस मुद्दे पर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं.

Protest Over Rahul Gandhi's Disqualification: राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराने जाने के बाद से ही विपक्षी दल सरकार पर आक्रामक हैं. रविवार (26 मार्च) को राहुल की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजघाट पर एक दिन का सत्याग्रह किया. वहीं आज संसद में कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में हैं.

इसी क्रम में कांग्रेस ने साथी और समान विचार धारा वाले विपक्षी सांसदों से अपील करते हुए कहा कि वह  संसद में सरकार के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए. आइए जानते हैं इस मुद्दे से जुड़ी हुई 10 बड़ी बातें

1. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को राजघाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हर दिन राहुल गांधी और नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया. 

2. अपने संकल्प सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया गया. मेरे भाई को मीर जाफर कह कर बुलाया गया. BJP के CM कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? PM भरी संसद में 'नेहरू सरनेम' पर सवाल उठाते हैं?  उन्होंने पूछा इन पर तो कोई केस दर्ज नहीं होता है, इनकी तो सदस्यता रद्द नहीं की जाती है. 

3. संसद सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को सदन में काले कपड़े पहन कर आने को कहा है. साथ ही कांग्रेस ने साथी विपक्षी दलों से काले कपड़े या हाथ में काली पट्टी बांधने की अपील की है. 

4. संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्याग्रह को मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया. 

5. इसी सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, शहीद होने  से पहले उनकी दादी, इंदिरा गांधी ने कहा था, मेरे खून का एक-एक कतरा भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगा.

उन्होंने कहा, इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है. जो सोचते हैं कि हमको अपमानित करके, एजेंसियों से छापे मरवाकर हमें डरा देंगे, वो गलत सोचते हैं. हम डरने वाले नहीं हैं. हम और मजबूती से लड़ेंगे.

6. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह पर पलटवार करते हुए कहा, राहुल गांधी के ऊपर कानूनी कार्रवाई हुई है और इस देश में कानून सबके लिए समान है. कांग्रेस का प्रदर्शन बताता है कि वह इस देश के संविधान और कानून के विरोध में है. 

7. रविवार को कांग्रेस की कई प्रदेश इकाईयों ने दिल्ला के अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य हिस्सों में भाग लिया. 

8. सोमवार (27 मार्च) को लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसद सुबह 10.30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में मिलेंगे और आज की रणनीति के बारे में कार्ययोजना तैयार कर सरकार पर हल्ला बोल करेंगे.

9. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल सरकार को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने, ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर सरकार को घेरने के मूड में हैं. 

10. राहुल गांधी को बीते दिनों गुजरात की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई थी. राहुल पर आरोप है कि उन्होंने मोदी नाम के सभी लोगों को चोर बुलाया था.

बीच रास्ते में पुलिस ने काफिला रोककर माफिया अतीक अहमद को गाड़ी से क्यों उतारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget