एक्सप्लोरर

दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली की नीलामी कल, दिल्ली के दो वकील लगाएंगे बोली

आज ये हवेली एक खंडहर में तब्दील हो गई है लेकिन अब से करीब 4 दशक पहले तक दाऊद इब्राहिम का परिवार इसमें रहा करता था.

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी जिले की हवेली मंगलवार को नीलाम होने जा रही है. दिल्ली के दो वकीलों ने हवेली पर बोली लगाने के लिए बयाने की रकम जमा करा दी है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय उन 17 संपत्तियों की नीलामी करा रहा है जो कि सफेमा और एनडीपीएस कानून के तहत जब्त की गईं थीं.

बीती 2 नवंबर को सरकार की तरफ से नीलाम की जाने वाली संपत्तियों का मुआयना रखा गया था. मुआयने के लिए दिल्ली से दो वकील दिल्ली से रत्नागिरी के मुमका गांव पहुंचे थे जहां दाऊद की ये हवेली है.

नीलामी के बाद हवेली का क्या होगा एक वकील हैं भूपेंद्र भारद्वाज और दूसरे हैं अजय श्रीवास्तव. भारद्वाज ने कुल 6 संपत्तियों पर बोली लगाने का फैसला का है. एबीपी न्यूज को भारद्वाज ने बताया कि अगर वे नीलामी जीत जाते हैं तो दाऊद की हवेली को तुड़वाकर वहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली संस्था का दफ्तर बनवाएंगे. मुमका पहुंचे दूसरे वकील अजय श्रीवास्तव का कहना है कि अगर उन्हें उन्हें हवेली मिल जाती है तो वे इसे तुड़वाकर यहां सनातन शिक्षा का केंद्र बनाएंगे.

अजय श्रीवास्तव वही वकील हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कई साल पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच हो चुके हैं. साल 2001 में जब दाऊद की संपत्तियों की नीलामी हुई थी तो इन्होंने मुंबई के नागपाड़ा इलाके में दाऊद की दो दुकानों को खरीद लिया था. अजय श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने दाऊद की संपत्ति पर बोली इसलिए लगाई ताकि लोगों के बीच यह संदेश जा सके कि वह एक भगोड़ा है और उससे डरने की जरूरत नहीं है.

इसी हवेली में बीता दाऊद का बचपन ये हवेली जमीन के उपर दो मंजिलों की है. इस जगह से दाऊद का भावनात्मक लगाव रहा है क्योंकि यहीं पर उसका बचपन बीता. आज ये हवेली एक खंडहर में तब्दील हो गई है लेकिन अब से करीब 4 दशक पहले तक दाऊद इब्राहिम का परिवार इसमें रहा करता था. दाऊद के पिता इब्राहिम कासकर की जब मुंबई पुलिस में नौकरी लग गई तो वे मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट में अपने परिवार के साथ बस गए. दाऊद भी इस वजह से मुंबई चला गया और वहां उसने अपराध जगत में अपना करियर बनाया.

परिवार के बाकी सदस्यों के मुंबई चले जाने के बाद भी कई सालों तक यहां दाऊद की चार बहनों में से एक रहा करती थी. उसकी मौत के बाद से ये हवेली सुनसान पड़ी है और अब एक डरावने खंडहर में तब्दील हो गई है. केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने दाऊद के स्मगलिंग के आरोपों में भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसकी कई संपत्तियों को जब्त कर लिया था, जिनमें से एक ये हवेली भी है. 27 गुनठा जमीन में फैली इस हवेली का रिजर्व प्राइस 535,800 रुपए रखा गया है. बोली लगाने वालों को 135,000 रुपए का बयान देना होगा.

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में आज से 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर NGT ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी परियोजनाओं की सौगात, कहा- कोरोना काल में भी नहीं थमी काशी, निरंतर हो रहा विकास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget