एक्सप्लोरर

दाऊद इब्राहिम की सेहत को लेकर भाई इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा, कहा- पाकिस्तान के घर में रोज़ाना...

Dawood Ibrahim News: सूत्रों के मुताबिक इकबाल कासकर से पूछताछ के दौरान एंटी ड्रग एजेंसी को पता चला कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील पाकिस्तान में बैठकर भारत में ड्रग्स का काला कारोबार कर रहे हैं.

Dawood Ibrahim News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Dawood Ibrahim ) के भाई इकबाल कासकर ने अपने हालिया बयान में एनसीबी को बताया है कि उसके भाई दाऊद की तबीयत ठीक है और वह फ़िट रहने के लिए रोज़ाना सुबह बैडमिंटन खेलता है. इसके अलावा उसने यह भी कहा कि अक्सर दाऊद के खराब स्वास्थ्य और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने की जो खबरें चलती हैं वो ग़लत हैं. मुंबई में अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट का पता लगाने के लिए एनसीबी ने कासकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

एनसीबी के अनुसार, अपनी जांच के दौरान उन्होंने पाया कि कई लोग हैं, जो पीओके से ड्रग्स की तस्करी के लिए कासकर के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. एनसीबी द्वारा हाल ही में सिंडिकेट में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से एक की पहचान शब्बीर उस्मान शेख के रूप में हुई, जो कासकर का बहुत करीबी सहयोगी बताया जा रहा है और कासकर की अनुपस्थिति में वह मुंबई में ड्रग्स की तस्करी के लिए अपने पूरे नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था.

मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, "शेख से पूछताछ के दौरान हमें कासकर का लिंक मिला और बाद में उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. कासकर से पूछताछ के बाद हमें उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में और जानकारी मिली, जो पीओक़े और अफगानिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए मुंबई से काम कर रहे हैं." 

वानखेड़े ने ये भी बताया कि कासकर से पूछताछ के बाद, उन्होंने कई ड्रग पेडलर्स की एक लिस्ट बनाई है, जो डी कंपनी के लिए काम कर रहे हैं और पीओके से मुंबई तक ड्रग्स की तस्करी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे जम्मू कश्मीर से अजमेर और दिल्ली से मुंबई तक कई रास्तों का इस्तेमाल कर ड्रग्स की तस्करी बाइक से करते हैं.

कासकर की पूछताछ के आधार पर, एनसीबी ने नागपाड़ा से रविवार को हुसैन बी नाम की एक महिला को भी गिरफ्तार किया, वह भी जम्मू-कश्मीर से हशीश की तस्करी के लिए उसी रास्ते का इस्तेमाल कर रही थी. एनसीबी को उसके पास से एक करोड़ रुपये का 1.8 किलोग्राम हशीश भी मिला. जांच में यह भी बात सामने आई कि ड्रग्स की तस्करी करते समय किसी भी एजेंसी की नज़रों से बचने के लिए ये लोग नाबालिग बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करते थे.

सूत्रों के मुताबिक कासकर से पूछताछ के दौरान एंटी ड्रग एजेंसी को पता चला कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील पाकिस्तान में बैठकर भारत में ड्रग्स का काला कारोबार कर रहे हैं.

कासकर से दाऊद इब्राहिम के ठिकाने के बारे में जब पूछा गया तो उसने कहा कि वह पाकिस्तान के कराची में ही रहता है और स्वस्थ है. इतना ही नहीं स्वस्थ रहने के लिए वो अपने घर में बैडमिंटन खेलता है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल ही में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से सात लोगों को गिरफ्तार किया और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से तस्करी कर लाए गए 9 करोड़ रुपये मूल्य के 17.5 किलोग्राम हशीश को जब्त किया.  उसी मामले में कासकर को भी ठाणे जेल से एनसीबी कार्यालय में पेश किया गया. एनसीबी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या ड्रग तस्करी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल किसी तरह की आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है?

सोनिया गांधी से मिले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, क्या कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
CJP Protest LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे एक बेटा...'
LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget