एक्सप्लोरर

Dastan-E-Azadi: मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को पाकिस्तानियों से क्या कहा था

Independence Day 2023: पंडित नेहरू और जिन्ना दोनों के संबोधन में काफी भिन्नता दिखी. पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तानियों को अपना पहला संबोधन पहले गवर्नर जनरल के रूप में किया था.

Dastan-E-Azadi Independence Day: भारत की स्वाधीनता की लड़ाई का अंतिम क्षण भी खूनी संघर्ष से भरा रहा. एक ओर जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत में पहले भाषण और तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के लाहौर से आ रही खबरों से उनका मन और आंखें दोनों भर आईं थीं. उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने उन्हें मन मजबूत करके आजादी का पहला भाषण देने के लिए ढांढस बंधा रहीं थीं. वहीं नेहरू का कहना था इन परिस्थियों में मैं कैसे भाषण दे पाउंगा.

खैर बड़ी मुश्किल से उन्होंने खुद को तैयार किया और 15 अगस्त 1947 की रात 11.55 उन्होंने जो भाषण दिया, वह इतिहास के पन्नों में ‘ट्रस्ट विद डेस्टनी’ के नाम से दर्ज हुआ. दूसरी ओर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तानियों को अपना पहला संबोधन पहले गवर्नर जनरल के रूप में दिया था. दोनों के संबोधन में काफी भिन्नता दिखी. भारत-पाकिस्तान में तमाम लोगों के बंटवारे के खिलाफ होने पर जिन्ना कहा था कि भविष्य में लोग मेरे बंटवारे की बात को समझेंगे.

पूरे देश ने सुना पर गांधी जी ने नहीः पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस ऐतिहासिक संबोधन को पूरे देश ने बड़े ध्यान से सुना और सराहा, लेकिन आजादी की लड़ाई में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी ने यह भाषण नहीं सुना. वह उस दिन जल्दी 9 बजे सोने चले गए थे. पंडित नेहरू ने अपना यह यादगार भाषण तत्कालीन वायसराय लॉज में दिया था. इसे अब राष्ट्रपति भवन के रूप में जाना जाता है. कांग्रेस पार्टी ने देश के पहले प्रधानमंत्री का यह भाषण अपने X (पहले ट्वीटर) प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

भाषण में दिखी थी नए भारत की झलकः पंडित नेहरू ने कहा कि हमने अपने से एक वादा किया था, जो आज पूरा हो रहा है. हमें यह पूरा होने की खुशी है तो यही खुशी अब हमें भविष्य के प्रति और जिम्मेदार बनाएगी. अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. हमने अतीत में अपने भाग्य को बदलने की कोशिश की थी. हम उसमें अब सफल होते दिख रहे हैं.

सेवा का संकल्प लियाः उन्होंने कहा कि अब जब सारी दुनिया रात के 12 बजे सो रही है हम आजादी के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. हमें खुश होकर बैठना नहीं है. हमें और मेहनत करनी है. हम भारत देश और उसके निवासियों के प्रति सेवा का संकल्प ले रहे हैं. अब एक नए युग का आगाज हो रहा है. भारत अब खुद को खोजने को निकला है. हमें निरंतर काम करते रहना है. एक प्राचीन युग का अंत हो चुका है और हम नए इतिहास की ओर अग्रसर हैं. हालांकि इस इतिहास को कोई और लिखेगा.  

किसी की आंख में न रहे आंसूः पंडित नेहरू ने कहा था कि हम जो कह रहे हैं उसे पूरा करना भी हमारा कर्तव्य है. सेवा का मतलब हैं करोड़ों गरीब लोग. जब तक एक भी व्यक्ति की आंख में आंसू हैं हमारी प्रतिज्ञा पूरी नहीं होगी. ये सपने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं. आज एक नए तारे का जन्म हुआ है. मैं उम्मीद करता हूं यह तारा कभी डूबे नहीं. हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की इच्छा यही है कि जब तक एक भी व्यक्ति दुखी है तब तक हमारा काम खत्म नहीं होगा.

जिन्ना ने कहा था एक भारत की कल्पना सही नहीः मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना ने जबसे मुसलमानों के लिए अलग मुल्क पाकिस्तान की मांग शुरू की थी. पंडित जवाहरलाल नेहरू उनके खिलाफ हो गए थे. वह जाति के आधार पर मुल्कों का बंटवारा नहीं चाहते थे. उनका मानना था कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई एकसाथ रहें, यही भारत है. जिन्ना ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि हम कभी एक नहीं हो सकते. हमारा खानपान, लिबास पहनने का तरीका, रहन-सहन सब भिन्न हैं. जिन्ना 15 अगस्त 1947 को अपने पहले भाषण में स्पष्ट कहा था कि एक भारत नहीं हो सकता. आज लोग जरूर मेरे निर्णय से सहमत नहीं हैं, लेकिन भविष्य में वह मानेंगे कि मैं सही था.

जिन्ना की नजर में बंटवारा गलत नहीः मोहम्मद अली जिन्ना ने अपना पहला संबोधन पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में दिया था. उन्होंने सबसे पहले उन लोगों के प्रति एहसान जताया, जिन्होंने पाकिस्तान की आजादी में अपनी कुर्बानी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश हमारी बड़ी जिम्मेदारी है. पाकिस्तान ने अपने पहले दो आजादी के जश्न 15 अगस्त को मनाए थे, लेकिन जिन्ना की मौत के बाद यह जश्न 14 अगस्त को मनाया जाने लगा था.

जिन्ना ने कहा था कि भारत के मुस्लिमों ने यह बता दिया कि वह एक देश हैं और उनकी मांग बिल्कुल जायज है. उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से अपने पड़ोसी देशों और दुनियाभर को शांति का संदेश दिया. बताया कि पाकिस्तान की कोई आक्रामक महत्वाकांक्षा नहीं है. पाकिस्तान दुनियां में सुकून और खुशहाली के लिए काम करेगा और यह देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति बाध्य है.

देश के अल्पसंख्यकों को दिया संदेशः जिन्ना ने संबोधन के दौरान एक संदेश ये भी दिया कि हमें अपने आचरण और व्यवहार से अल्पसंख्यकों को जता देना चाहिए, जब तक वह देश के प्रति वफादार रहेंगे तब तक उन्हें चिंता की कोई आवश्यकता नहीं. उन्होंने आजादी के साथ रहने वाले कबायलियों को भी संदेश दिया कि उनका मुल्क पाकिस्तान उनकी सुरक्षा करेगा. जिस सम्मान के साथ हम जीना चाहते हैं, उसी तरह हमारी यह इच्छा है कि दूसरे लोग भी उसी तरह जिंदगी बसर करें. उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि कहीं न कहीं कोई अल्पसंख्यक और कोई बहुसंख्यक तो रहेगा ही.

ये भी पढ़ेंः Dastan-E-Azadi: क्यों अंग्रेजों से टुकड़ों में आजादी चाहते थे अंबेडकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget